फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: पिता को याद कर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, पुण्यतिथि पर शेयर की पुरानी तस्वीर

Wed, 11 Jun 2025 09:02 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra Remembers Her Father: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। साथ ही भावुक कर देने वाला संदेश भी लिखा है। 

विज्ञापन
रेड सी इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन से जुड़े पलों को साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। बीते मंगलवार को एक्ट्रेस के पिता की 12वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने पिता को याद करते हुए देर रात एक तस्वीर शेयर की है, जो दिल को छू लेने वाली है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा। 

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बचपन की तस्वीर
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। साझा किए गए पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो पिता के साथ दिख रही हैं। उन्हें याद करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं आपको हर दिन याद करती हूं, पापा।’ इस तस्वीर में वो पिता संग किसी बर्फीली जगह पर छुट्टियों को एंजाय करती दिख रही हैं।

विज्ञापन


पिता के निधन के कुछ दिनों बाद ही काम पर लौटीं अभिनेत्री
आपको बताते चलें कि अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं। उस समय एक्ट्रेस 'मैरीकॉम' फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रस ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में बताया था कि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार के चार दिनों बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं, क्योंकि उनके पिता यही चाहते थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना सारा दुख फिल्म की फाइट वाली सीन में लगा दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
बॉलीवुड में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। वह जल्द ही कई हॉलीवुड फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्म 'कृष 4' में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, इस समय वह 'एसएसएमबी 29' की शूटिंग में व्यस्त हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें