Lokesh Kanagaraj Short Film:साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज अब अपनी लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स पर प्रकाश डालने वाली है। आज, 25 अक्तूबर को उन्होने इससे संबंधित पोस्टर साझा की है, जिससे फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं।
लोकेश कनगराज साउथ के मशहूर और लोकप्रिय निर्देशक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। अपनी फिल्मों में कमल हासन, कार्ति, विजय दलपति जैसे अभिनेताओं को निर्देशित करने वाले निर्देशक की फिल्मों को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं। लोकेश ने अपनी फिल्मों का एक अलग ही यूनिवर्स बनाया है, जिसे एलसीयू यानी लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स के नाम से जाना जाता है। अब इस यूनिवर्स को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसके तहत लोकेश एक नए प्रोजेक्ट के तहत वापस आने वाले हैं।
विज्ञापन
लघु फिल्म लेकर आ रहे हैं लोकेश कनगराज
लोकेश कनगराज अब एक लघु फिल्म बना रहे हैं, जिसमें उन घटनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा, जिनके कारण एलसीयू यानी लोकेश कनगराज सिनेमैटिक यूनिवर्स की उत्पति हुई है। अब लोकप्रिय निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पर इस लघु फिल्म का पहला लुक जारी किया है। इसका शीर्षक चैप्टर जीरो बताया जा रहा है। इस लघु फिल्म की अवथि 10 मिनट की होगी। इस फर्स्ट लुक पोस्टर का कैप्शन है, “1 शॉट 2 स्टोरीज 24 घंटे।”
दर्शकों को करना पड़ेगा थोड़ा और इंतजार
123 तेलुगु डॉट कॉम के एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन दास, नारायण और कालिदास जयराम कथित तौर पर इस लघु फिल्म का हिस्सा होंगे। अभी भी इसे लेकर बहुत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा, जिसके बाद पता चल सकेगा कि इस लघु फिल्म में उनकी यूनिवर्स की आ चुकी फिल्मों के अभिनेता, जैसे थलपति विजय, सूर्या, कार्थी और कमल हासन में से कोई है या नहीं। इस लघु फिल्म की रिलीज डेट की भी अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।