पुडुचेरी से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि मशहूर मॉडल सैन रेचल ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस को शक है कि वह कर्ज और तनाव में थीं, हो सकता है इसलिए उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया हो। मॉडल की खुदकुशी के बाद तहसीलदार ने जांच के आदेश दिए हैं। रेचल की पिछले साल शादी हुई थी। मॉडल की लाश के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।
गुर्दे की बीमारी से थीं पीड़ित
सैन रेचल उर्फ शंकर प्रिया पुडुचेरी के करमनी कुप्पम में रहती थीं। बताया जाता है कि वह गुर्दे की बीमारी से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि उन्होंने अपने घर पर ब्लड प्रेशर की बहुत सारी गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। सैन रेचल एक ऐसी मॉडल थीं जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर मॉडलिंग की दुनिया में अलग पहचान बनाई थी।
यह खबर भी पढ़ें: Udaipur Files: फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, इसलिए रिलीज पर लगी थी रोक
सैन रेचल
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस ने शक जताया है कि कई फैशन शो आयोजित करने की वजह से उन्हें नुकसान हुआ होगा, इसलिए उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया हो। पुडुचेरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, पैसे जुटाने के लिए सैन ने अपने गहने गिरवी रखकर बेच दिए थे। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने अपने पिता से आर्थिक मदद की उम्मीद की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि अपने बेटे के प्रति अपने दायित्वों के कारण वह ऐसा करने में असमर्थ हैं।
जीते कई अवॉर्ड
सैन रेचल ने 2020-2021 में मिस पांडिचेरी का खिताब जीता। उन्होंने 2019 में मिस डार्क क्वीन तमिलनाडु का खिताब जीता। इसके अलावा वह मिस बेस्ट एटीट्यूड का खिताब जीत चुकी हैं। रेचल ने ब्लैक ब्यूटी श्रेणी में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है।