फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India's Got Latent: पूरव झा ने खोले 'इंडियाज गॉट लैटेंट' के राज, युजवेंद्र चहल के साथ शो में क्या हुआ था?

Thu, 10 Apr 2025 11:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IGL: कॉमेडियन और यूट्यूबर पूवर झा ने हाल ही में इंडियाज गॉट लैटेंट के एक रिलीज न हो सके एपिसोड के बारे में खुलकर बात की। उस एपिसोड का हिस्सा युजवेंद्र चहल थे।
विज्ञापन
पूरव झा, युजवेंद्र चहल, समय रैना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूट्यूबर और कॉमेडियन पूरव झा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ एक अनरिलीज्ड एपिसोड की मजेदार कहानी साझा की है। यह एपिसोड 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो का हिस्सा था, जो अभी तक रिलीज नहीं हुआ। पूरव ने मेनएक्सपी को दिए इंटरव्यू में कहा कि चहल के साथ शूटिंग में बहुत मजा आया और कॉमेडियन समय रैना ने उनकी खूब टांग खींची।

विज्ञापन

Sunny Deol: बीएसएफ जवानों ने गाया गाना, सनी देओल ने किया डांस; क्या आपने देखा यह क्यूट वीडियो?

पूरव ने की चहल की तारीफ
पूरव ने चहल की तारीफ करते हुए कहा, "वह एक दम यंग और बहुत ही मजेदार इंसान हैं। उनके साथ ऐसा लगा जैसे मैं अपने स्कूल के दोस्त के साथ बैठा हूं। वह बिल्कुल साधारण और हंसमुख हैं। हम दोनों बैकबेंचर्स की तरह मस्ती कर रहे थे।" पूरव ने साझा किया कि चहल की सादगी और कूल अंदाज ने सेट पर सबको उनका फैन बना दिया।
AR Rahman: आवाज की जादूगरी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने को तैयार एआर रहमान, जानें कब और कहां होगा कार्यक्रम?

क्या हुआ था चहल के साथ?
हालांकि, यह एपिसोड अभी तक सामने नहीं आया है। इसकी वजह शो से जुड़ा विवाद है। समय रैना, कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मखीजा, और यूट्यूबर्स आशीष चंचलानी व रणवीर अल्लाहबादिया  की वजह से इस शो को लेकर हाल ही में हंगामा मच गया था। इसके बाद समय ने शो के सारे एपिसोड प्लेटफॉर्म से हटा दिए थे। पूरव ने रिलीज न हो सके एपिसोड को लेकर कहा, "हम तो बच गए थे, हमारा कुछ नहीं हुआ, लेकिन समय भाई ने युजी भाई की खूब चुटकी ली थी, लेकिन अब इस शो पर बहुत विवाद हो गया है।"
विज्ञापन

एपिसोड रिलीज न होने से पूरव के फैंस निराश
पूरव के लिए यह एपिसोड रिलीज न होना खुशी और गम दोनों लेकर आया। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि खुश रहूं या दुखी। फैंस कहते हैं कि वे मेरा एपिसोड देखना चाहते थे, लेकिन अब पुलिस और विवाद भी शो से जुड़ चुके हैं।" चहल के अलावा इस शो के अनदेखे एपिसोड्स में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारुकी, फराह खान, अहसास चन्ना, विशाल ददलानी और भुवन बाम जैसे सितारे भी शामिल थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें