फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा मिश्रा ने सोनाक्षी सिन्हा पर लगाया साजिश का आरोप

विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी पूजा मिश्रा ने जयपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, उनकी मां पूनम सिन्हा, ईश्‍ाा कोप्पिकर और उनके पति टिमी नारंग पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पूजा ने दावा किया कि उनके साथ उदयपुर में हुई रेप की घटना के पीछे सोनाक्षी सिन्हा का हाथ है।  
विज्ञापन


पूजा का आरोप है कि न केवल उनके साथ रेप हुआ बल्कि होटल से उनका कीमती सामान भी चोरी हो गया। पूजा मिश्रा 10 जून को जयपुर में अपने टीवी लाइफस्टाइल शो 'अभी तो पार्टी शुरू हुई है' की शूटिंग और प्रमोशन के लिए आईं थीं।
Trending Videos
विज्ञापन

नशे की हालत में दुराचार किया

पूजा ने जयपुर के ही तीन वीडियोग्राफर को काम पर रखा था। इनके नाम मोसिम, सुहान और हरीश हैं। पूजा के मुताबिक, तीनों ने शूटिंग को जानबूझकर लटकाया, ताकि ज्यादा से ज्यादा पैसे बनाए जा सकें। होटल ग्रैंड उनियारा में भी देर रात शूटिंग हुई। इसी दौरान पूजा को खाने में नशीला पदार्थ दे दिया गया।

उन्होंने कहा कि सुबह जब वह उठीं तो कीमती सामान लापता था और एहसास हुआ कि किसी ने नशे की हालत में उनके साथ दुराचार किया। पूजा का आरोप है कि सोनाक्षी सिन्‍हा, ईशा कोप्पिकर और वेणु गोपाल धूत पिछले दस साल से उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।  

Published by Yogender Kumar
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें