पूजा की पोस्ट में क्या है?
पूजा हेगड़े ने अपने जन्मदिन की शुरुआत केक काटने की रस्म से की। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि वह केक काटते हुए मुस्कुरा रही हैं। एक वीडियो में वह ताली बजा रही हैं और हंस रही हैं। इस दौरान उन्होंने बेहतरीन ड्रेस पहनी है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है 'जन्मदिन का जश्न थोड़े से काम और ढेर सारे प्यार के साथ शुरू हुआ।'
यूजर्स ने किए कमेंट
पूजा हेगड़े की पोस्ट पर ज्यादातर यूजर्स ने उन्हें बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है 'यह दिन मेरी जिंदगी का खास दिन है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मेरा जन्म भी अक्तूबर में हुआ।'
यह खबर भी पढ़ें: समोसा-पकौड़े के साथ सनी देओल ने पी चाय, लिखा- 'अच्छा खाओ स्वस्थ रहो', वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट