फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt Birthday: पूजा भट्ट ने शेयर की आलिया भट्ट की बचपन की दुर्लभ तस्वीर, यूजर कर रहे कमेंट

Sat, 15 Mar 2025 12:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Birthday: अभिनेत्री आलिया भट्ट के जन्मदिन पर उनकी सौतेली बहन पूजा भट्ट ने उनकी एक अनोखी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो पर कई यूजर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
आलिया पूजा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज आलिया भट्ट अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनकी बहन पूजा भट्ट ने उनके जन्मदिन पर उनके बचपन की अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। पूजा भट्ट ने अपनी छोटी बहन को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है 'तुम हमेशा बच्ची की तरह सच्ची रहो।' इस पोस्ट को फैंस की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा है आप मेरी बचपन की क्रश हो। एक यूजर ने लिखा है 'बहुत खूबसूरत, आलिया मैम आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।'
विज्ञापन

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट का रिश्ता
आपको बता दें कि आलिया भट्ट और पूजा भट्ट सौतेती बहने हैं। दोनों के पिता महेश भट्ट हैं। पूजा भट्ट की मां किरण भट्ट हैं जबकि आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान हैं। दोनों की अलग-अलग परवरिश हुई है लेकिन दोनों के बीच बहुत अच्छा रिश्ता है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के साथ प्यार बांटते हुई देखी जाती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt: 19 की उम्र में डेब्यू, रोमांटिक से एक्शन तक हर किरदार में जीता दिल, कुछ ऐसा है आलिया का सफर

रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने मनाया जन्मदिन
आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट का जन्मदिन कुछ दिनों पहले ही मना लिया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आलिया भट्ट ने इसमें कढ़ा हुआ पीच कलर का कुर्ता पहना हुआ था। रणबीर कपूर ने ऑफ व्हाइट शर्ट और मैचिंग पैंट पहनी थी। दोंनो एक दूसरे को केक खिला रहे थे और मजे कर रहे थे। आलिया ने पहले केक काटा और इसे रणबीर को खिलाने से पहले खुद खाया। इसके बाद रणबीर ने आलिया की नाक पर केक लगा दिया। इसके बाद रणबीर ने आलिया के माथे पर चूमा।

यह खबर भी पढ़ें: Ila Arun Birthday: 'चोली के पीछे क्या है' गाने से मशहूर हुईं इला अरुण, एक्टिंग में भी जमाई धाक
विज्ञापन

आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
आलिया भट्ट के काम की बात करें तो वह आखिरी बार 'जिगरा' फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा काम नहीं कर सकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें