अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद से उनकी मौत को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। अभिनेता की मौत के मामले की जांच सीबीआई कर रही थी। वहीं इस मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम भी सामने आया था और उनसे भी पूछताछ की गई थी। हालांकि, अब इस मामले को सीबीआई ने बंद कर दिया है। इस तरह रिया चक्रवर्ती और इस केस में शामिल बाकी लोगों को राहत मिल गई है। अब सीबीआई के इस फैसले के बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अक्षय कुमार के एक पुराने ट्वीट को फिर से शेयर कर कटाक्ष करते हुए रिया चक्रवर्ती का समर्थन किया है।
पूजा ने कहा, सत्य की जीत हुई
पूजा भट्ट ने अभिनेता अक्षय कुमार के साल 2020 के एक पुराने ट्वीट को फिर से शेयर किया है। अक्षय कुमार ने ये ट्वीट तब किया था जब सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जांच शुरू की थी। अक्षय के पुराने ट्वीट को फिर से शेयर करते हुए पूजा भट्ट ने लिखा, “सीबीआई की 22 मार्च, 2025 की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिना किसी साजिश के आत्महत्या के रूप में पुष्टि की गई है। इसमें रिया चक्रवर्ती और अन्य को निर्दोष बताया गया है। सत्य की जीत हुई, प्रार्थनाएं स्वीकार हुईं।
यह खबर भी पढ़ें: Aditya Seal: अभिनेता आदित्य सील ने इस तरह मनाया अपना जन्मदिन, पत्नी ने साझा किया दिल छू लेने वाला नोट
अक्षय ने 2020 में किया था ट्वीट
अक्षय कुमार ने 19 अगस्त 2020 को एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, “सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है। सच्चाई की हमेशा जीत हो।” अक्षय ने ये ट्वीट तब किया था जब सीबीआई ने सुशांत मामले की जांच शुरू की थी।
यह खबर भी पढ़ें: Abhay Deol: आखिर क्यों अपने भाई से सनी दओल और बॉबी देओल ने बनाई दूरी? वजह कर देगी आपको हैरान
14 जून 2020 को हुई थी सुशांत की मौत
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था और ऐसा कहा गया था कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लेकिन बाद में मामले में संदेह जताने पर मामले को तूल पकड़ता देखकर इस केस को सीबीआई को सौंप दिया गया था। अब सीबीआई ने तकरीबन पांच साल बाद इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट सौंपी है।