गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को पालम स्थित अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान लेनी थी, लेकिन मुंबई नहीं पहुंचने पर परिवार वालों ने 25 अप्रैल को पालम थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही है। पुलिस को पता चला कि उस रात वह किसी भी विमान में सवार नहीं हुए हैं।
छानबीन के दौरान पुलिस को कई सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिले, जिसमें वह उड़ान के समय पालम इलाके में पैदल घूमते हुए नजर आए। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तफ्तीश के दौरान उनकी जल्द शादी होने की बात सामने आई है। साथ ही पता चला है कि वह आर्थिक तंगी में थे। सीसीटीवी कैमरे की जांच में एक एटीएम से पैसे निकालते हुए देखे गए हैं। जहां से उन्होंने सात हजार रुपये निकाले हैं।