मई में फिल्म की शूटिंग होगी शुरू
लोकेशन पर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है। कहा जा रहा है कि सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी। इसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में होंगे। एक महीने के शेड्यूल में कौन से कलाकार शामिल होंगे इस पर जानकारी आनी अभी बाकी है। साथ ही फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के बारे में भी खुलासा होने का इंतजार है। ऐसा कहा जा रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग 2024 के अंत तक होगी और यह 2025 में बड़े पर्दे पर आ सकती है।
Indian 2: इस दिन धूम मचाएगा 'इंडियन 2' का पहला गाना, सेनापति के रूप में कमल हासन के किरदार का होगा खुलासा
जॉली एलएलबी की कहानी
जॉली एलएलबी और इसका सीक्वल जॉली एलएलबी 2 हिंदी कानूनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्में हैं, जो भारतीय न्यायिक प्रणाली पर व्यंग्य करती हैं और साथ ही हास्य और सामाजिक टिप्पणी भी प्रदान करती हैं। सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित दोनों फिल्मों में अरशद वारसी और अक्षय कुमार ने जगदीश त्यागी की भूमिका निभाई है, जिसे जॉली के नाम से भी जाना जाता है, जो एक संघर्षरत वकील है, जो अदालतों में सम्मान और न्याय की तलाश में है। वहीं अब तीसरे भाग को लेकर कहा जा रहा है कि यह जॉली बनाम जॉली हो सकता है।
Britney Spears: ब्रिटनी स्पीयर्स और पिता जेमी के बीच कानूनी विवाद का हुआ अंत, पॉप गायिका को मिली पूरी आजादी