द्वारकिश-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज कन्नड़ फिल्म अभिनेता बंगल शामा राव द्वारकानाथ का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे द्वारकिश के नाम से मशहूर थे। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है। कई सितारे उनकी मौत पर शोक जता रहे हैं। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोस्ट साझा करते हुए द्वारकिश के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता और निर्माता और निर्देशक द्वारकिश के निधन पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'फिल्म उद्योग में द्वारकिश जी का योगदान बहुत बड़ा है, जिसमें दशकों के अविस्मरणीय प्रदर्शन और अभूतपूर्व फिल्में शामिल हैं। दर्शकों को लुभाने और युवा प्रतिभाओं का समर्थन करने की उनकी क्षमता ने कन्नड़ सिनेमा को आकार देने में उनकी बहुमुखी भूमिका की झलक दी। उनके निधन से दुखी हूं। हम उनकी असाधारण यात्रा को हमेशा याद रखेंगे। ओम शांति।'
Amitabh Bachchan: लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित होंगे अमिताभ, इस अभिनेता को भी मिलेगा विशेष सम्मान
द्वारकिश का फिल्मी करियर
द्वारकिश का जन्म सुरु जिले के हुनसूर में हुआ था। वे फिल्मों में हास्य भूमिकाओं के लिए मशहूर थे। उन्होंने लगभग 100 फिल्मों में अभिनय किया और उनमें से लगभग 50 में निर्देशक और निर्माता के रूप में काम किया। मेयर मुथन्ना, भक्त कुंभारा और गुरु शिश्यारु जैसी फिल्मों में उनकी हास्य भूमिकाओं ने उन्हें दर्शकों का प्रिय बना दिया। एक निर्माता के रूप में उन्होंने कन्नड़ आइकन डॉ. राजकुमार और भारती अभिनीत फिल्म मेयर मुथन्ना से बड़ी सफलता हासिल की। द्वारकिश ने 'आदु आता आदु' गाने के साथ प्रसिद्ध हिंदी पार्श्व गायक किशोर कुमार को कन्नड़ फिल्म उद्योग में भी पेश किया।
Child Artistes: बड़े होकर बॉलीवुड में धमाल नहीं मचा सके ये बाल कलाकार, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
पीएम मोदी के साथ उनके निधन पर कई राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि द्वारकिश एक हास्य अभिनेता, नायक और सहायक अभिनेता के रूप में किरदारों में जान डाल देते थे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि न केवल एक कलाकार के रूप में, बल्कि एक निर्माता और निर्देशक के रूप में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए की गई उनकी सेवा अविस्मरणीय है। साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और शिकारीपुरा विधायक बी वाई विजयेंद्र और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया।
Saira Banu: जीनत-मुमताज की जुबानी जंग पर सायरा बानो की प्रतिक्रिया, लिव-इन विवाद पर दिया इस अभिनेत्री का साथ