फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयूष मिश्रा: नसीरुद्दीन शाह पर क्यों भड़के एक्टर? स्मित मच्छार मामले में चुप्पी साधने पर कसा तंज, किए ये सवाल

Mon, 05 Oct 2026 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Piyush Mishra Slammed Naseeruddin Shah: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह बीते दिनों सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। हालांकि, कैप्टन स्मिथ मच्छार की बहादुरी पर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। इस बीच पीयूष मिश्रा ने अभिनेता पर तंज कसा है और कई सवाल दागे हैं।
विज्ञापन
पीयूष मिश्रा-नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रदर्शनों को नसीरुद्दीन शाह ने समर्थन दिया था। बीते दिनों वे मुंबई में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के इन विरोध-प्रदर्शनों शामिल भी हुए। इस दौरान अभिजीत दिपके से मुलाकात की। इसे लेकर चर्चित एक्टर-राइटर पीयूष मिश्रा ने नसीरुद्दीन पर निशाना साधा है। साथ ही स्मित मच्छार की बहादुरी मामले में अब तक चुप्पी साधे रखने पर भी तंज कसा है।

विज्ञापन

पीयूष मिश्रा बोले- 'स्मित मच्छार को भी बधाई दीजिए सर'
पीयूष मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से कई तीखे सवाल किए हैं। शुरुआत स्मित मच्छार के मामले में कुछ न बोलने को लेकर की है। वीडियो में पीयूष मिश्रा कहते दिखे हैं, 'हां, नसीर साहब, आदाब अर्ज करता हूं। मैं पीयूष मिश्रा हूं। आपका पुराना जानकार। आप अभिजीत दिपके से मिले। बड़ा अच्छा लगा। अभी सर एक हादसा होते-होते टला है। यह तेल अवीव को जाने वाली फ्लाइट, दुबई से जाने वाली फ्लाइट 1073 फ्लाई दुबई में हुआ। इसमें स्मिथ मच्छार ने कमाल किया है। 180 लोगों की जान बचाई हैं। उस पर भी थोड़ा सा कमेंट कीजिए। बधाई दीजिए सर'।

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का किया जिक्र
पोस्ट में अभिनेता ने आगे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी मामले का जिक्र किया है। पीयूष मिश्रा ने आगे कहा है, 'सर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मैसेज भेजिए सर। वहां पर भी बच्चे पढ़ते हैं। खतरनाक हादसा हुआ। आप तो बोल रहे थे न कि 'मुझे जितना राष्ट्रीय ड्रामा एकेडमी और एफटीआईआई ने सिखाया है, उतना इन बच्चों ने सिखाया है..., तो मुझे मालूम नहीं कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए। मिले तो इसका खुलासा कीजिएगा सर। वहां पर भी बच्चों को संवेदना दीजिए'।
 
विज्ञापन

बोले- 'अब आपको हमेशा जवाब मिलेगा'
पीयूष मिश्रा यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा है, 'सर मैंने आपसे झारखंड के लिए भी मदद मांगी थी। आपने किसी पाकिस्तानी शायरा की नज्म भेजी। माफ कीजिएगा सर। वहां, नज्म नहीं चाहिए। वहां, आटा, दाल, लिट्टी, गुड़ चाहिए थी'। पीयूष मिश्रा ने आगे यह मैसेज भी दिया है कि 'आप जब भी कोई स्टेटमेंट देंगे, आपको पीयूष मिश्रा का जवाब मिलेगा। धन्यवाद'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें