'आईसी 814 द कंधार हाईजैक' वेब सीरीज रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स की सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाईजैक' बीते दिनों खूब विवादों में रही। साल 1999 की कंधार प्लेन हाईजैक की घटना पर आधारित इस सीरीज को लेकर पूरा विवाद इसमें दिखाए गए अपहरणकर्ताओं के किरदारों के नाम को लेकर था। इसे लेकर न सिर्फ दर्शकों का गुस्सा फूटा, बल्कि केंद्र सरकार ने भी आपत्ति जताई और आईबी ने नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड को तलब किया। सीरीज पर बैन लगाने के लिए याचिका भी दायर की गई थी। हालांकि, विरोध के बाद सीरीज के डिस्क्लेमर में बदलाव किया गया है और विमान को हाईजैक करने वाले आतंकियों के वास्तविक नामों को जोड़ा गया है। इसके बाद सीरीज पर बैन की मांग करने वाली याचिका भी दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ले ली गई है।
Honey Singh: शालिनी तलवार से तलाक पर हनी सिंह की टिप्पणी, बोले- अलग होने के बाद मैं ठीक हुआ, मेरी दवाई कम हुई
अस्वीकरण में जोड़े गए वास्तविक नाम
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 'नेटफ्लिक्स की सीरीज 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश देने की मांग वाली जनहित याचिका को दिल्ली उच्च न्यायालय से वापस ले लिया गया है। याचिकाकर्ता ने वकील के जरिए कहा कि नेटफ्लिक्स द्वारा अपहरण में शामिल आतंकवादियों के वास्तविक नामों को स्पष्ट करने वाला अस्वीकरण जोड़ना जनहित याचिका में उठाई गई चिंताओं को दूर करता है'।
ये सितारे आए हैं नजर
'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' सीरीज नेटफ्लिक्स पर 29 अगस्त 2024 को रिलीज हुई। इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। एक्टर विजय, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दिया मिर्जा और पत्रलेखा सहित कई कलाकार इसमें अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। सीरीज को क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं। लेकिन, प्लेन को हाईजैक करने वाले आतंकियों के नामों को लेकर दर्शकों की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद इस पर जमकर विवाद हुआ।
TIME 100 AI: 'टाइम 100 एआई' सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बने अनिल कपूर, जानें क्यों?
नेटफ्लिक्स ने जारी किया था बयान
मालूम हो कि मंगलवार 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स ने जारी बयान में 'आईसी 814: द कंधार हाईजैक' के डिस्क्लेमर में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने विमान को हाइजैक करने वाले अपहरणकर्ताओं के असली नाम भी जोड़ दिए हैं। दरअसल, सीरीज पर मचे घमासान के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 2 सितंबर को एक समन जारी किया था। यह नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को भेजा गया था। मंगलवार को नेटफ्लिक्स हेड मोनिका शेरगिल मंत्रालय के अधिकारियों के सामने पेश हुईं।
Sidharth Malhotra: साथ में नाश्ता करना पसंद करते हैं सिद्धार्थ-कियारा, समुद्र तट पर अभिनेता को मिलती है शांति