फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamal Haasan: 70 की उम्र में कमल हासन के इंटीमेट सीन देखकर भड़के लोग, बोले- ‘हे भगवान…’

Mon, 19 May 2025 11:55 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Thug Life Trailer: फिल्म ठग लाइफ के ट्रेलर में कमल हासन का जबरदस्त अंदाज नजर आया है। हालांकि, ट्रेलर में कमल हासन के इंटीमेट सीन देखकर लोग भड़क उठे। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
कमल हासन-ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता कमल हासन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ठग लाइफ’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसमें जबरदस्त एक्शन देखने को मिला। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब फिल्म के ट्रेलर में कमल हासन और अभिनेत्री त्रिषा कृष्णन और अभिरामी के बीच किसिंग और इंटीमेट सीन दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आए। 70 साल की उम्र में कमल हासन के इस तरह के सीन को देखकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

लोगों को पसंद नहीं आया कमल हासन का इंटीमेट सीन

विज्ञापन

‘ठग लाइफ’ के ट्रेलर में 70 साल के कमल हासन का इंटीमेट सीन देखकर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अधिकांश लोगों को ये सीन नहीं पसंद आए हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस सीन को शेयर करते हुए तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमल हासन और त्रिषा के इन सीन का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ‘नहीं भगवान नहीं’। अब इस पर तरह-तरह के कमेंट भी सामने आ रहे हैं।

लोगों ने उठाए सवाल
लोग कमल हासन और त्रिषा के बीच के उम्र के फासले का भी जिक्र कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘त्रिशा श्रुति हासन से सिर्फ 3 साल बड़ी हैं।’ वहीं कई लोगों ने ये भी सवाल उठाया कि ऐसे सीन की फिल्म की कहानी में जरूरत है या ये सीन सिर्फ जबरदस्ती ठूंसे गए हैं।

विज्ञापन


मणिरत्नम पर भी लोगों ने उठाए सवाल
कुछ यूजर ने कहा कि दोनों के बीच 30 साल का अंतर है।



वहीं एक यूजर ने मणिरत्नम पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो अपनी लीगेसी की बर्बाद कर रहे हैं।

कुछ लोगों ने किया समर्थन
आलोचनाओं के बीच कई लोगों ने इसे कहानी की डिमांड बताया है। तो कुछ लोगों का मानना है कि ये सिर्फ एक्टिंग है।



फिल्म में कमल हासन को एक गैंगस्टर दिखाया गया है और गैंगस्टर ये सब करते हैं।

विज्ञापन

ठग लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
मणिरत्नम ने किया फिल्म का निर्देशन
‘ठग लाइफ’ का निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। फिल्म में कमल हासन और सिलंबरासन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक गैंगस्टर की यात्रा पर आधारित है जो अपराध की दुनिया में एक युवा लड़के का मार्गदर्शन करता है। जैसे-जैसे साल बीतते हैं, सिलंबरासन द्वारा निभाया गया लड़का एक भरोसेमंद साथी बन जाता है। फिर आगे किस तरह उनका आपस में टकराव होता है, ये फिल्म की कहानी बताती है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें