फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nushrratt Bharuccha: दोस्तों-परिवार संग नुसरत ने मनाया 40वें बर्थडे का जश्न, खेले इंडोर गेम्स; मारा जोरदार पंच

Mon, 19 May 2025 09:55 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nushrratt Bharuccha Birthday Celebration: बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार नुसरत भरूचा ने 17 मई को अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इसके जश्न की तस्वीरें और वीडियोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन
नुसरत भरूचा बर्थडे सेलिब्रेशन - फोटो : इंस्टाग्राम- @nushrrattbharuccha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनय की दुनिया में कमाल करने करने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं। 17 मई को एक्ट्रेस ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। नुसरत के फैंस को उनके बर्थडे सेलिब्रिशन की तस्वीरों का इंतजार था। बीते दिन रविवार को अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ जीवन के इस पल को एंजाय करती दिख रही हैं।

विज्ञापन


नुसरत का दिखा अलग अंदाज
अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने बीती रात रविवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने 40वें बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं। इनमें एक्ट्रेस अपने परिवार और दोस्तों संग केक काटकर जन्मदिन मनाती दिख रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री यलो कलर की वन पीस ड्रेस संग व्हाइट शूज पहने नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह दोस्तों के साथ अलग-अलग पोज में तस्वीरें भी क्लिक करा रही हैं। साथ ही शेयर किए गए एक वीडियो में अभिनेत्री डांस के मूड में दिख रही हैं, क्योंकि बैकग्राउंड में बज रहे गाने ने उन्हें थिरकने पर मजबूर कर दिया। 
 




यह खबर भी पढ़ें: KL Rahul: केएल राहुल के शतक पर पत्नी अथिया ने लुटाया प्यार, सुनील शेट्टी ने दामाद को बताया ‘तूफान’
विज्ञापन


नुसरत के पंच ने सबको किया हैरान
एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान कई इंडोर गेम्स पर भी हाथ आजमाया। उन्होंने बॉक्सिंग की, जिसमें सबसे तेज पंच मारने पर आप गेम जीत जाते हैं। इसका एक वीडियो अभिनेत्री ने शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इतना जोरदार पंच मारा कि वह अपने टारगेट पर पहुंच गया। इसे देख वहां मौजूद उनके दोस्त हैरान हो गए।  

यह खबर भी पढ़ें: Arjun Kapoor: ‘सरदार का ग्रैंडसन’ के चार साल पूरे होने पर अभिनेता ने शेयर किया वीडियो क्लिप, लिखा भावुक नोट

एक नजर नुसरत भरूचा के करियर पर 
अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘प्यार का पंंचनामा’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे नाम शामिल हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'छोरी 2' में देखा गया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें