फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: जब पवन सिंह के घर पहुंचीं पत्नी ज्योति, फूट-फूटकर रोईं; हुआ ये कांड

Sun, 05 Oct 2025 09:32 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh Wife Jyoti Singh Video: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह हाल ही अभिनेता से मिलने उनके लखनऊ वाले घर पर पहुंची। वहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें वो फूट-फूटकर रोती हुईं नजर आ रही हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन
पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो अपने पति और एक्टर पवन के लखनऊ वाले घर पर पहुंची हैं और वहां हाईवोल्टेज ड्रामा होता हुआ दिख रहा है।

विज्ञापन


‘पति से मिलने से क्यों रोका जा रहा है?’
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो एक्टर-पति पवन सिंह के घर पहुंची हैं, जहां चारों तरफ पुलिस दिख रही है। वीडियो में वह रोती-बिलखती दिख रही हैं। साथ ही वह जानना चाह रही हैं कि उन्हें अपने पति से मिलने से क्यों रोका जा रहा है। वीडियो में वह रोते हुए कहती हैं, "मैं अपने पति पवन सिंह के घर आई हूँ। उन्होंने मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। अब पुलिस मुझे ले जाने आई है। मैंने कौन सा गुनाह किया है?"
 


ज्योति सिंह ने लोगों से की अपील
ज्योति सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘मैं आप लोगों के कहने पर यहां आई थी। आपने कहा था कि भाभी आप जाईए, हम लोग देखेंगे कि आपको कौन घर से निकालता है? अब आप फैसला करिए कि मुझे न्याय कैसे मिलेगा।' आगे वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी ज्योती से कहती है कि उन्होंने भी मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। इसपर ज्योति सिंह ने तुरंत इनकार करते हुए कहा, "मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा।" फिर वह फोन पर किसी से बात करते हुए भी रोने लगती हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Arbaaz Khan: जब अरबाज ने अपने और शूरा की उम्र के फासले पर तोड़ी थी चुप्पी, कहा- 'ऐसी शादियां ज्यादा टिकती हैं'

कब हुई थी दोनों की शादी?
आपको बताते चलें कि पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। इसके तीन महीने बाद ही उनकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद साल 2018 में अभिनेता की दूसरी शादी ज्योति सिंह से हुई थी। हालांकि, इस समय दोनों के रिश्तों में कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों के बीच तलाक की बातें भी चल रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें