पवन सिंह और ज्योति सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
वीडियो में एसएचओ उपेंद्र सिंह से ज्योति ने की बात
शेयर किए गए वीडियो में ज्योति थाने में बार-बार बुलाए जाने को लेकर मानसिक रूप से परेशान नजर आ रही हैं। वीडियो में दिख रहा है वहां मौजूद महिला पुलिस पहले उनसे थाने चलने को कहती है। जिस पर वो ये कहते हुए मना करती हैं कि हम अपने पति के घर आए हैं। तभी महिला पुलिस फोन पर उनकी एसएचओ उपेन्द्र सिंह से बात कराती है। इसके बाद उपेंद्र सिंह ज्योति से बार-बार थाने आने की बात करते हैं, जबकि ज्योति हर बार उन्हें सिर्फ यही पूछती रहीं कि क्या पति के घर आना कोई अपराध है और जब अभी हमारा तलाक नहीं हुआ, तो मैं थाने क्यों आऊं।
पवन सिंह बोले- विधायकी के लिए इतना गिर सकती हैं…
दूसरी ओर पवन सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने ज्योति सिंह और उनके पिता की ओर से लगाए गए आरोपों का जवाब दिया। इस दौरान पवन सिंह ने कहा कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए। जो कि पवन सिंह के बस की बात नहीं है। पवन ने कहा कि विधायकी के लिए वो इतनी गिर सकती हैं, ये उम्मीद नहीं थी। पवन सिंह ने यह भी बताया कि उनका तलाक का केस चल रहा है। साथ ही ज्योति ने मेंटेनेंस का केस भी डाला है।