फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Singh: चुनावी मंच से फिल्मी पर्दे तक, लव लाइफ से दुश्मनी तक; विवादों से पवन सिंह का रहा पुराना नाता

Tue, 07 Oct 2025 11:28 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Singh Controversies: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने एक बार फिर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले कब-कब पवन सिंह का नाम सुर्खियों में इन्हीं नेगेटिव कारणों की वजह से छाया रहा, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
पवन सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित अभिनेता पवन सिंह का नाम बीते कुछ समय से लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। कभी उन पर हरियाणवी मॉडल एक्ट्रेस अंजलि राघव गलत तरीके से छूने का आरोप लगाती हैं तो कभी शो 'राइज एंड फॉल' में अभिनेता की को-कंटेस्टेंट उनके फैंस पर रेप और जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाती हैं। अब हाल ही में उनकी पत्नी ज्योति सिंह एक्टर के घर पहुंचीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। वायरल वीडियो में वो पति से इंसाफ की गुहार लगाती नजर आईं। ज्योति ने कहा कि वो सात साल से मानसिक यातना झेल रही हैं। आइए आपको तीनों मामलों के बारे में बताते हैं। साथ ही इनके अलावा कब-कब पवन सिंह विवादों में रहे, यह भी जानते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पवन सिंह और ज्योति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी ज्योति सिंह के साथ लंबा चला विवाद
साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से शादी की थी, लेकिन यह रिश्ता जल्द ही टूटने की कगार पर पहुंच गया। 2022 में पवन ने आरा कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की। ज्योति ने उन पर गंभीर आरोप लगाए जिनमें मानसिक प्रताड़ना, बार-बार गर्भपात के लिए दबाव और आत्महत्या के लिए उकसाने तक की बातें सामने आईं। उन्होंने भरण-पोषण के लिए ₹5 लाख मासिक की मांग की, लेकिन पवन ने ₹1 करोड़ का एकमुश्त ऑफर दिया। मामला आज भी अदालत में लंबित है। इस बीच, जब अंजलि राघव विवाद बढ़ा तो ज्योति ने आत्मदाह की धमकी तक दे दी। हालिया वीडियो ने एक बार फिर इस विवाद को जीवित कर दिया है।

अहाना ने धमकियां मिलने का किया दावा 
अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थीं। अब अभिनेत्री इस शो से बाहर हो चुकी हैं। बाहर होने के बाद अहाना ने शो को लेकर काफी बातें कीं। इसी दौरान अहाना ने शो में उनके साथी कंटेस्टेंट और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के फैंस की ओर से मिल रही धमकियों के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि पवन सिंह के फैंस ने उन्हें जान से मारने और रेप की धमकियां दीं। बता दें शो के दौरान पवन सिंह को लेकर अहाना ने एक ऐसी टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी थी और विवाद वहीं सुलझ भी गया था।

अंजलि राघव और पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अंजलि राघव के साथ मंच पर अनुचित हरकत?
कुछ ही महीने पहले लखनऊ के एक इवेंट में पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर पर अनुचित तरीके से हाथ लगाते दिखे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध खड़ा किया। अंजलि ने खुद को असहज बताते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली। महिला आयोग और कलाकार संघ (AICWA) ने भी कार्रवाई की मांग की। बाद में पवन सिंह ने माफी मांगी, लेकिन उनकी छवि पर एक और धब्बा लग गया।

अक्षरा सिंह-पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षरा सिंह से रिश्ते का कड़वा अंत
पवन सिंह का नाम अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी लंबे समय तक जुड़ा रहा। दोनों ने कई सुपरहिट गानों और फिल्मों में साथ काम किया। मगर शादी के बाद रिश्ता बिगड़ गया और अक्षरा ने उन पर धमकी देने, आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर करने और इंडस्ट्री से बाहर करवाने के आरोप लगाए। अक्षरा ने खुलेआम कहा था कि “पवन सिंह ने मुझे मौत की धमकी दी।” इस ब्रेकअप ने भोजपुरी सिनेमा की चमकदार दुनिया के पीछे की कड़वी सच्चाई उजागर कर दी।

यह खबर भी पढ़ें: Pawan Singh: पत्नी ज्योति के आरोपों पर पवन सिंह का रिएक्शन, बोले- 'आप बस एक ही रट लगा रही हैं, चुनाव लड़ने की'

पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
पहली पत्नी नीलम सिंह की रहस्यमयी मौत
साल 2014 में पवन सिंह ने नीलम सिंह से पहली शादी की थी, लेकिन तीन महीने बाद ही नीलम ने मुंबई स्थित उनके घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे मामला रहस्य बना रहा। इस घटना ने पवन की निजी जिंदगी पर गहरे सवाल खड़े किए। बाद में उन्होंने कहा कि 'वो देवी थीं, जिन्हें मैंने खो दिया।'
विज्ञापन

खेसारी लाल यादव, पवन सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
खेसारी लाल यादव से पेशेवर दुश्मनी
भोजपुरी जगत के दो दिग्गज पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच पुरानी दुश्मनी किसी से छिपी नहीं है। कभी बयानबाजी तो कभी गानों की लोकप्रियता को लेकर दोनों में टकराव होता रहा। सोशल मीडिया पर भी दोनों के समर्थकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे।

राजनीति से जुड़े विवाद
राजनीति में आने के बाद भी पवन सिंह विवादों से दूर नहीं रह सके। बीजेपी ने उन्हें 2024 में आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन बंगाली महिलाओं पर गाए गानों को लेकर विवाद बढ़ गया और उन्हें नाम वापस लेना पड़ा। इसके बाद वे निर्दलीय चुनाव लड़े और अब फिर बीजेपी में लौट आए हैं। इसके अलावा 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी का केस, ‘राइज एंड फॉल’ शो से अचानक विदाई और मराठी भाषा पर विवादित बयान जैसे मामले भी उनकी छवि को झटका दे चुके हैं।

विवादों के बावजूद लोकप्रियता बरकरार
इतने विवादों के बावजूद पवन सिंह का स्टारडम आज भी कायम है। उनके गाने और फिल्में भोजपुरी दर्शकों में खूब लोकप्रिय हैं। लेकिन निजी जीवन के झगड़े, मंच पर हुई घटनाएं और राजनीतिक उलझनें बार-बार उनकी छवि पर सवाल खड़े करती रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें