फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arasan First Look: सिलाम्बरासन और वेत्रिमारन की नई फिल्म ‘अरासन’ का एलान, पोस्टर में नजर आई पहली झलक

Tue, 07 Oct 2025 10:19 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Silambarasan New Film Poster Out: तमिल सुपरस्टार सिलाम्बरासन की अपकमिंग फिल्म अरासन का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। इसी के साथ ही मेकर्स ने अभिनेता का पहला लुक साझा कर दिया है।
विज्ञापन
अरासन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल सिनेमा के दो दिग्गज नाम- सिलाम्बरासन टी आर और डायरेक्टर वेत्रिमारन एक बार फिर एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आने वाले हैं और इस बार उनका यह कोलैब एक नई फिल्म के लिए हुआ है। लंबे समय से 'एसटीआर 49' के नाम से जानी जा रही इस फिल्म का असली नाम आखिरकार सामने आ गया है। फिल्म का नाम है 'अरासन'। मंगलवार को इसका फर्स्ट-लुक पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। 
विज्ञापन


पोस्टर में नजर आई पहली झलक
फिल्म के टाइटल पोस्टर में सिलाम्बरासन काफी रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। उनका चेहरा तो ठीक से नहीं दिख रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि वो काफी तीव्रता के साथ देख रहे हैं। ‘अरासन’ का मतलब होता है राजा। फिल्म का पोस्टर देखने के बाद यह तो साफ है कि फिल्म में सिलाम्बरासन एक दमदार किरदार निभाने वाले हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाया पोस्टर
फिल्म के निर्माता कलाईपुली एस. थानु ने फिल्म का पोस्टर साझा किया। ‘असुरन’, ‘वडा चेन्नई’ और ‘विसरनाई’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर वेत्रिमारन इस बार भी बिल्कुल वैसा ही जादू बिखेरने की कोशिश करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक ने पहले ही संकेत दिया था कि ‘अरासन’ ‘वडा चेन्नई यूनिवर्स’ का हिस्सा हो सकता है। इससे यह कयास तेज हैं कि कहानी चेन्नई के अंडरवर्ल्ड और सत्ता की राजनीति के इर्द-गिर्द घूमेगी।

यह खबर भी पढ़ें: Arhaan Khan: अरहान ने छोटी बहन संग साझा की तस्वीर, अरबाज-शूरा के बेटी के जन्म के बाद ‘बिग ब्रदर’ मोड ऑन

कलाकार और क्रू की जानकारी जल्द
फिलहाल मेकर्स ने सिर्फ फिल्म के टाइटल और सिलाम्बरासन के फर्स्ट लुक का खुलासा किया है। बाकी कास्ट और टेक्निकल टीम से जुड़ी जानकारी जल्द सामने आएगी। खबर है कि फिल्म में एक बड़ा कैमियो अभिनेता मणिकंदन का भी होगा, जबकि निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार एक खास सीक्वेंस में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें