फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pawan Kalyan: सिंगापुर में हादसे का शिकार हुए पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर, अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Apr 2025 11:34 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan Son Injured: पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में स्कूल में हुए हादसे में घायल हो गए हैं। जानिए कैसी है उनकी हालत और कब सिंगापुर पहुंचेंगे पवन कल्याण।
विज्ञापन
पवन कल्याण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के छोटे बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में एक हादसे का शिकार हो गए हैं। सिंगापुर में एक स्कूल में आग लगने से मार्क शंकर घायल हो गए हैं। हादसे में उनके हाथ और पैर घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। हादसे के बाद उन्हें सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर के सामने आते ही पवन कल्याण सिंगापुर के लिए रवाना हो रहे हैं। पवन कल्याण अभी अपने राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं।

सिंगापुर जाएंगे पवन कल्याण

विज्ञापन

पवन कल्याण इस समय आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने अपने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद सिंगापुर जाने का फैसला किया है। पवन कल्याण की पार्टी जनसेना पार्टी की ओर से एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर इस बारे में जानकारी दी गई और ये बताया गया कि वो अपने राजनीतिक तय कार्यक्रमों के बाद सिंगापुर के लिए रवाना होंगे।
इस पोस्ट में पवन कल्याण के हवाले से कहा गया, “मैंने कल उस गांव के आदिवासियों से वादा किया था कि मैं अराकू के पास कुरीडी गांव जाऊंगा। इसलिए मैं उस गांव में जाऊंगा, उनसे बात करूंगा और वहां की समस्याओं का पता लगाऊंगा। कुछ विकास योजनाएं शुरू होनी हैं, इसलिए मैं दौरा खत्म करने के बाद ही सिंगापुर जाऊंगा।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: L2 Empuraan: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म बनी ‘एल 2 एम्पुरान’, सिर्फ नौ दिनों में बनाया रिकॉर्ड

डॉक्टर्स ने शुरू किया ट्रीटमेंट
जानकारी के मुताबिक, पवन कल्याण आदिवासी इलाकों में अपना दौरा पूरा करने के बाद विशाखापत्तनम पहुंचेंगे। जहां से उनके बेटे के पास सिंगापुर जाने की व्यवस्था की जा रही है। मार्क शंकर की हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर उनकी रिकवरी पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। इस घटना की खबर सामने आते ही पवन कल्याण के फैंस और शुभचिंतक भी काफी परेशान हैं। फिलहाल हर कोई मार्क शंकर के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें