फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

They Call Him OG First Review: ब्लॉकबस्टर या डिजास्टर, जानिए कैसी है पवन कल्याण की ‘ओजी’ ?

Thu, 25 Sep 2025 11:25 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

They Call Him OG X Review: पवन कल्याण की ‘ओजी’ देखने के लिए फैंस भारी संख्या में थिएटर पहुंच रहे हैं। अब जानिए फिल्म देखने के बाद दर्शक एक्स पर क्या प्रतिकियाएं दे रहे हैं?
विज्ञापन
ओजी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस अब ‘ओजी’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने भी पहुंच रहे हैं। फिल्म देखकर लौट रहे फैंस के अब रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं। जानिए ‘ओजी’ देखने के बाद एक्स पर दर्शकों ने फिल्म को लेकर क्या प्रतिक्रियाएं दी हैं?

पवन कल्याण को देख खुश हुए फैंस

विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद अधिकांश दर्शक पवन कल्याण की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें रियल ओजी बता रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर फिल्म देखने के बाद पवन कल्याण की तारीफ की। साथ ही निर्देशक सुजीत की भी सराहना करते हुए फिल्म को 2.3 स्टार दिया।
 


 
 
 

 

बैकग्राउंड म्यूजिक की हो रही तारीफ

विज्ञापन

एक दर्शक ने फिल्म के बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की। साथ ही ‘ओजी’ को पवन कल्याण का सिनेमा बताया, जो पूरी तरह से उन्हीं के कंधों पर टिकी है। दर्शक ने फिल्म को मास एंटरटेनर करार दिया।
 


 
 

 

दर्शकों को पसंद आया फर्स्ट हाफ
एक अन्य यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए इसे मास एंटरटेनर बताया। यूजर ने फिल्म के पहले हाफ की तारीफ करते हुए इसे 5 में से 4 स्टार दिए।
 


 

यह खबर भी पढ़ेंः They Call Him OG: आंसू छलकने से लेकर थिएटर के बाहर हुई आतिशबाजी तक, ओजी देखकर फैंस ने मनाया जश्न; वीडियो वायरल

 

एक हजार करोड़ का कारोबार करेगी ‘ओजी’
एक फैंस ने फिल्म देखने के बाद इसे ऑल टाइम रिकॉर्ड वाली फिल्म बताया। फैंस ने कहा कि ‘ओजी’ एक हजार करोड़ का कलेक्शन करेगी।
 

 

निराशाजनक है ‘ओजी’
हालांकि, कुछ एक दर्शकों को फिल्म पसंद नहीं आई है। एक यूजर ने फिल्म को बेहद निराशाजनक बताया है और फिल्म की बुराई की है।
 



यह खबर भी पढ़ेंः OG Movie Collection: पहले दिन 150 करोड़ तक कमा सकती है ‘OG’, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ा

 

इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म
सुजीत द्वारा निर्देशित ‘ओजी’ में पवन कल्याण के अलावा प्रियंका मोहन और यह इमरान हाशमी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह इमरान हाशमी की पहली तेलुगु फिल्म है। फिल्म ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नामक एक गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दस साल के लापता होने के बाद एक और अपराधी ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) को मारने के लिए मुंबई लौटता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें