फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पायरेसी के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी पर पवन कल्याण का बड़ा बयान, बोले- 'इंडस्ट्री को मिली बड़ी राहत'

Mon, 17 Nov 2025 08:39 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pawan Kalyan on Ibomma Founder Arrest: साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने हैदराबाद पुलिस की सराहना करते हुए पायरेसी वेबसाइट के संस्थापक की गिरफ्तारी पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद पुलिस द्वारा कुख्यात पायरेसी वेबसाइट के संस्थापक इम्मडि रवि की गिरफ्तारी के बाद तेलुगु फिल्म उद्योग से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस कदम की जमकर सराहना हो रही है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और सुपरस्टार पवन कल्याण ने भी इस कार्रवाई को फिल्म इंडस्ट्री के लिए उपलब्धि बताया है। साइबर क्राइम टीम की तेज कार्रवाई ने उस नेटवर्क को तोड़ने में सफलता हासिल की है, जो वर्षों से साउथ फिल्मों की कमाई को भारी नुकसान पहुंचा रहा था।
विज्ञापन


'पायरेसी को चुनौती देने का समय अब खत्म'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए पवन कल्याण ने लिखा कि जिस दौर में पायरेसी गिरोह खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे थे, उसी समय हैदराबाद साइबर टीम ने जो ऑपरेशन चलाया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कमिश्नर वी.सी. सज्जनार और पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि यह कदम न केवल फिल्मों की कमाई बल्कि रचनात्मक मेहनत को भी बचाएगा।

विज्ञापन


उनके अनुसार पायरेसी गिरोह न सिर्फ आर्थिक नुकसान पहुंचाते हैं बल्कि सिनेमा के पीछे होने वाली महीनों की मेहनत को एक क्लिक में बर्बाद कर देते हैं। रिलीज के पहले दिन ही फिल्मों को ऑनलाइन डाल देने से पूरी इंडस्ट्री की संरचना पर चोट पड़ती है। ऐसे में पायरेसी वेबसाइट और इससे जुड़ी अन्य साइट्स के नेटवर्क का टूटना फिल्म निर्माताओं के लिए बड़ी राहत है।

पुलिस की डिजिटल अपराधों पर मजबूत पकड़
पवन कल्याण ने अपने पुराने अनुभव को याद करते हुए बताया कि कमिश्नर सज्जनार पहले भी डिजिटल अपराधों जैसे ऑनलाइन बेटिंग, धोखाधड़ी और वित्तीय फ्रॉड पर गहरी नज़र रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में शुरू की गई जागरूकता और कार्रवाई की मुहिम कई राज्यों में मिसाल बन चुकी है।

उनका मानना है कि पायरेसी के खिलाफ यह कार्रवाई सिर्फ तेलुगु सिनेमा ही नहीं, बल्कि पूरे भारतीय मनोरंजन उद्योग के लिए एक मजबूत संदेश है—डिजिटल अपराध चाहे कितना ही तकनीकी क्यों न हों, कानून से बचना संभव नहीं।

यह खबर भी पढ़ें: Rajasthan News: फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट पर उदयपुर के डॉक्टर से 30 करोड़ की ठगी का आरोप, मामला दर्ज

टॉलीवुड सितारों ने भी की खुलकर तारीफ
17 नवंबर को कई दिग्गज कलाकार- चिरंजीवी, नागार्जुन, एस.एस. राजामौली और बड़े प्रोड्यूसर्स ने हैदराबाद पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया। फिल्म उद्योग वर्षों से मांग कर रहा था कि डिजिटल पायरेसी की जड़ों को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। अब जब मुख्य आरोपी पुलिस के शिकंजे में है, इंडस्ट्री को उम्मीद है कि डिजिटल चोरी का सिलसिला काफी हद तक कम होगा।

65 मिरर वेबसाइट और लाखों व्यूज
साइबर पुलिस की जांच में सामने आया कि इम्मडि रवि अकेले एक वेबसाईट ही नहीं बल्कि करीब 65 मिरर वेबसाइट्स भी ऑपरेट कर रहा था। ये सभी साइट्स मिलकर हर महीने लगभग 37 लाख व्यूज हासिल करती थीं। इन प्लेटफॉर्म्स पर तेलुगु, तमिल, हिंदी और दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में अवैध तरीके से डाली जाती थीं।

जांच टीम के अनुसार यह नेटवर्क इतने संगठित तरीके से काम करता था कि दुनिया के कई देशों में इसके सर्वर और तकनीकी सपोर्ट मौजूद थे। उसी जटिल नेटवर्क को ध्वस्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी, जिसे आखिरकार इम्मडि रवि के शहर लौटने पर पूरा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें