फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘90 के दशक के शाहरुख की याद दिलाते हैं विजय वर्मा’, मनीष मल्होत्रा ने की अभिनेता की जमकर तारीफ

Mon, 17 Nov 2025 08:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Manish Malhotra: फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ से मनीष मल्होत्रा बतौर निर्माता अपनी शुरूआत कर रहे हैं। अब उन्होंने फिल्म के हीरो विजय वर्मा की जमकर तारीफ की है। साथ ही उनकी तुलना शाहरुख खान से भी की है।
विज्ञापन
मनीष मल्होत्रा, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीष मल्होत्रा की गिनती बॉलीवुड के सबसे बड़े सेलेब डिजाइनर्स में होती है। अब मनीष मल्होत्रा एक प्रोड्यूसर बन गए हैं और उनके द्वारा प्रोड्यूस की गई पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। बतौर निर्माता अपनी पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ के प्रमोशन में जुटे मनीष मल्होत्रा ने अपनी फिल्म के अभिनेता विजय वर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विजय वर्मा की तुलना 90 के दशक के शाहरुख खान से की है।

बाकियों से अलग हैं विजय वर्मा

विज्ञापन

वरिंदर चावला के साथ बातचीत में मनीष मल्होत्रा ने विजय वर्मा को मुख्य भूमिका में लेने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा मौजूदा वक्त में इंडस्ट्री में पुरुषों और महिलाओं की अपेक्षा युवा लड़के-लड़कियां स्क्रीन पर ज्यादा देखने को मिलते हैं। विजय स्क्रीन पर अपने अभिनय में गहराई और परफेक्शन लाते हैं, इसलिए वो बाकियों से अलग हैं। विजय में वो खूबी है। इसीलिए हमने उसके बारे में सोचा क्योंकि विजय में एक जवान आदमी वाला गुण है। ये उसका लुक है, ये उसकी कद-काठी है, वो जैसा है वैसा ही है। उसमें एक विजय में आज के जमाने की भी झलक है और पहले के वक्त वाली भी बात है। ये ही उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। इसीलिए हमने विजय को चुना।

विजय में दिखती है शाहरुख की झलक
मनीष मल्होत्रा ने आगे कहा कि विजय अपनी पर्सनैलिटी में भी यही चीज लाते हैं। यही कारण है कि मुझे लगता है कि इस फिल्म में पप्पन यानी विजय जिस लड़के का किरदार निभा रहे हैं, वह एक युवा है, आप जानते ही हैं। इसलिए यह पर्दे पर उस मेल लीड या हीरो की भूमिका को भी वापस ला रहा है, जो शाहरुख ने 90 के दशक में किया था। क्योंकि वैसे तो आप पर्दे पर सिर्फ़ लड़के ही देखते हैं - हमेशा एक लड़का और एक लड़की ही होते हैं, कभी एक युवक और एक युवती नहीं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः 120 Bahadur: फरहान अख्तर की '120 बहादुर' का नाम बदलने की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- 'इतने संवेदनशील क्यों?'

28 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म
विभु पुरी द्वारा निर्देशित ‘गुस्ताख इश्क’ का निर्माण मनीष के बैनर स्टेज 5 प्रोडक्शंस के तहत किया जा रहा है। फिल्म में विजय वर्मा के साथ फातिमा सना शेख प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में शारिब हाशमी और नसीरुद्दीन शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें