सार
Pawan Kalyan Film Ustad Bhagat Singh Song Promo Release: साउथ एक्टर पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के पहले गाने का प्रोमो रिलीज हो चुका है। गाने में साउथ के इस पावर स्टार का स्वैग देखकर फैंस भी फिदा हो गए। जानिए, क्या है इस गाने में खास?
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह का पहला सिंगल रिलीज
- फोटो : इंस्टाग्राम@mythriofficial
पवन कल्याण की अपकमिंग फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ का फैंस को इंतजार है। मंंगलवार को इस फिल्म का पहला सिंगल रिलीज हुआ। इस गाने में पवन कल्याण का स्वैग देख फैंस खुश हो गए हैं। उनके डांस स्टेप्स फैंस को काफी पसंद आए हैं।
गाने पर पवन कल्याण ने किया शानदार हुक स्टेप
फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ के नए गाने के बोल ‘रमपम रमपम…’ है। इस गाने में ब्लैक कोट-पैंट, कैप पहने पावर स्टार पवन नजर आ रहे हैं। वह बिल्कुल हिप-हॉप स्टाइल में डांस कर रहे हैं। यह पूरा गाना 13 दिसंबर को रिलीज होगा।
ये खबर भी पढ़ें: 'फर्जी 2' की तैयारी से लेकर पवन कल्याण के साथ काम करने के अनुभव तक, राशी खन्ना ने करियर पर खुलकर की बात
फैंस को पसंद आया पावर स्टार का स्वैग
इस गाने को विशाल डडलानी ने गाया है। गाने में पवन कल्याण का डांस, स्वैग देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हार्ट, फायर इमोजी से फैंस ने सोशल मीडिया पोस्ट का कमेंट सेक्शन भर दिया है। ‘उस्ताद भगत सिंह’ के मेकर्स का दावा है कि पवन कल्याण की फिल्म का यह सॉन्ग, डांस इस साल का सबसे हिट गाना साबित होगा।
कब रिलीज होगी फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’
पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ अगले साल रिलीज होगी। फिल्म को हरीश शंकर ने निर्देशित किया है। इसमें पवन कल्याण के साथ हीरोइन के तौर पर श्रीलीला नजर आएंगी।