फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम चोपड़ा ने 90 साल की उम्र में दी इस गंभीर बीमारी को मात, दामाद शरमन जोशी ने बताया अब कैसी है तबीयत

Tue, 09 Dec 2025 06:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Prem Chopra Health Update: शरमन जोशी ने अपने ससुर व अभिनेता प्रेम चोपड़ा की तबीयत के बारे में जानकारी दी है। शरमन ने बताया कि गंभीर बीमारी का सामना करने के बाद अब कैसी है 90 साल के अभिनेता की तबीयत...
विज्ञापन
प्रेम चोपड़ा और शरमन जोशी - फोटो : इंस्टाग्राम-@sharmanjoshi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेटरन एक्टर प्रेम चोपड़ा इन दिनों अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। बीते महीने 8 नवंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद लगभग एक हफ्ते तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। बाद में कहा गया था कि अभिनेता अब ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। अब प्रेम चोपड़ा के दामाद व अभिनेता शरमन जोशी ने प्रेम चोपड़ा की हेल्थ अपडेट दी है। उन्होंने बताया कि वेटरन एक्टर एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। जिसके चलते उनका इलाज करवाना पड़ा। शरमन ने बताया कि अब कैसी है प्रेम चोपड़ा की तबीयत…

शरमन जोशी ने डॉक्टर्स का जताया आभार

विज्ञापन

शरमन जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में प्रेम चोपड़ा की तबीयत के बारे में बताते हुए शरमन जोशी ने लिखा, ‘अपने परिवार की ओर से मैं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन गोखले और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रविंदर सिंह राव का तहे दिल से आभार जताना चाहता हूं। उन्होंने मेरे ससुर प्रेम चोपड़ा जी का बहुत ही अच्छा इलाज किया। पापा को गंभीर एओर्टिक स्टेनोसिस का पता चला था। लेकिन डॉ. राव ने बिना ओपन-हार्ट सर्जरी के TAVI प्रक्रिया से सफलतापूर्वक वाल्व बदल दिया। हर कदम पर डॉ. गोखले के निरंतर मार्गदर्शन ने हमें आत्मविश्वास दिया। पापा अब घर पर हैं और काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्हें मिले असाधारण सहयोग और देखभाल के लिए हम सदैव उनके आभारी रहेंगे।’
 


 

प्रेम चोपड़ा से मिलने अस्पताल पहुंचे थे जितेंद्र
शरमन जोशी ने अपनी इस पोस्ट में कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रेम चोपड़ा अस्पताल में हैं और उनके साथ वो डॉक्टर भी नजर आ रहे हैं, जिन्होंने उनका इलाज किया। साथ ही शरमन जोशी भी तस्वीरों में डॉक्टर्स के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में अभिनेता जितेंद्र भी दिखाई दे रहे हैं। जितेंद्र प्रेम चोपड़ा से अस्पताल में मिलने पहुंचे थे। तस्वीरों में प्रेम चोपड़ा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः आराध्या बच्चन सोशल मीडिया पर हैं या नहीं? मां ऐश्वर्या राय ने बताया सच; बोलीं- ‘यह लोगों का प्यार है…’

‘एनिमल’ में आखिरी बार नजर आए थे प्रेम चोपड़ा
प्रेम चोपड़ा 90 साल के हैं। इस उम्र में भी वो एक्टिव हैं। साल 2023 में आई रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में आखिरी बार प्रेम चोपड़ा नजर आए थे। वेटरन एक्टर ने अपने करियर में लगभग 380 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है। अधिकांश फिल्मों में वो विलेन के किरदार में दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें