फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hari Hara Veera Mallu: पवन कल्याण की फिल्म के प्रीमियर शो में फैंस ने मनाया जश्न, नाचते-गाते हुए वीडियो वायरल

Thu, 24 Jul 2025 12:37 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ के चर्चित अभिनेता पवन कल्याण और आंध्र प्रदेश के मौजूदा डिप्टी सीएम पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के प्रीमियर शो पर पवन कल्याण के फैंस थिएटर के बाहर जश्न मनाते दिखे।
विज्ञापन
फिल्म के प्रीमियर शो पर पवन कल्याण के फैंस ने मनाया जश्न - फोटो : ANI, इंस्टाग्राम@hhvmfilm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण भारत में फिल्मी कलाकारों को लेकर अलग तरह की दीवानगी नजर आती है। अपने पसंदीदा कलाकार की फिल्म रिलीज से पहले या बाद में फैंस अलग ही ढंग से रिएक्ट करते हैं। पवन कल्याण के फैंस भी ‘हरि हर वीरा मल्लू’ के प्रीमियर शो पर ढोल बजाते, नाचते-गाते दिखे। एएनआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में पवन कल्याण के फैंस खुशी से झूमते नजर आए। 
विज्ञापन

 
सिनेमाघरों के बाहर जमा होकर मनाया जश्न 
एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण के फैंस उनकी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' के प्रीमियर शो के लिए पार्वतीपुरम मान्यम जिले के सिनेमाघरों के बाहर जमा हुए। सिनेनाघरों के बाहर नाचते-गाते और जश्न मनाते हुए फैंस नजर आए। पवन कल्याण की फिल्म के पोस्टर के आगे खड़े होकर फैंस खुशी से नाच रहे थे। पवन कल्याण की फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ को लेकर उनके फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।  
 

क्या है फिल्म की कहानी 

विज्ञापन

फिल्म ‘हरि हर वीरा मल्लू’ की कहानी में वीर मल्लू नाम का एक योद्धा है, जो मुगल साम्राज्य को चुनौती देता है। वह मुगल सेना और साम्राज्य के खिलाफ क्रांति करता है, अपने साथ कई लोगों को जोड़ लेता है। इस फिल्म में अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव भी नजर आएंगे। हाल ही में इस अभिनेता का निधन हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: Pawan Kalyan: एक्टिंग छोड़ देंगे पवन कल्याण? एक्टर ने बताया अपना फ्यूचर प्लान; बोले- प्रशासन मेरी प्राथमिकता

फिल्म में नजर आएगी ये स्टार कास्ट 
फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में हैं, निधि अग्रवाल हीरोइन हैं। इनके अलावा इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म ए.एम. ज्योति कृष्णा और कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित है। यह एक एक्शन, एडवेंचर ड्रामा फिल्म है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें