फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे का एक्स अकाउंट हुआ हैक; अभिनेत्री ने फैंस से की अपील- 'हर एक्टिविटी को नजरअंदाज करें'

Thu, 16 Apr 2026 08:46 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ankita Lokhande X Account Hacked: चर्चित टेलीविजन अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके फैंस को सूचित किया है, साथ ही एक अपील की है।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' फेम अभिनत्री अंकिता लोखंडे का एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने बीते दिन देर रात सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इस बारे में सूचना दी है। उन्होंने बताया कि वे इसे रिकवर करने का प्रयास कर रही हैं। साथ ही फैंस को सचेत किया है कि फिलहाल वे अगली सूचना तक अकाउंट से होने वाली हर गतिविधि को नजरअंदाज करें।

विज्ञापन
Trending Videos

अंकिता लोखंडे ने क्या कहा?
अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को यह सूचना दी है। उन्होंने लिखा है, 'सभी को नमस्कार। मेरा एक्स अकाउंट हैक हो गया है। मैं अभी उसे रिकवर करने की कोशिश कर रही हूं। कृपया ध्यान दें कि अगली सूचना तक इस अकाउंट से होने वाली कोई भी गतिविधि मेरी तरफ से नहीं है। अकाउंट के ठीक होते ही मैं आप सभी को अपडेट कर दूंगी। आपके प्यार और सहयोग के लिए शुक्रिया'।

विज्ञापन

'पवित्र रिश्ता' से मिली लोकप्रियता
अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फॉलोअर्स के साथ आध्यात्मिक कंटेंट साझा करती हैं। अक्सर उन्हें 'पवित्र रिश्ता' के दिनों की पुरानी यादें साझा करते देखा जाता है। इसके अलावा वे अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल फ्रंट से जुड़ी जानकारी और फोटोज भी अक्सर शेयर करती हैं। उनके करियर की बात करें तो उन्हें शो 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना के किरदार से काफी शोहरत मिली। इसमें उनके साथ दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी नजर आए थे। 

अंकिता लोखंडे का वर्क फ्रंट
अंकिता की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की। यह कपल 'बिग बॉस 17' में भी साथ नजर आया था। काम की बात करें तो, अंकिता कई टीवी और रियलिटी शो का हिस्सा रही हैं। फिलहाल वे एक मजेदार कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी लाफ्टर शेफ्स' में नजर आ रही हैं। अंकिता फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें  'स्वतंत्र वीर सावरकर' में देखा गया था। अंकिता आने वाले दिनों में वेब सीरीज 'आम्रपाली' में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें