फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paul Schrader: निर्देशक पॉल श्रेडर की बढ़ी मुश्किलें, सहायिका ने लगाया उत्पीड़न करने और समझौते से मुकरने का इल

Sat, 05 Apr 2025 06:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Paul Schrader Accused of Sexually Harassing: अमेरिकी पटकथा लेखक, फिल्म निर्देशक और फिल्म समीक्षक पॉल श्रेडर की सहायिका ने उन पर गंभीर इल्जाम लगाए हैं। हालांकि उनके वकील ने इन इल्जामों को गलत बताया है।
विज्ञापन
पॉल श्रेडर - फोटो : फोटो- एपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"टैक्सी ड्राइवर" और "रेजिंग बुल" के पटकथा लेखक पॉल श्रेडर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन पर उनकी पूर्व सहायिका का यौन उत्पीड़न करने और उसे मुआवजा देने के समझौते से पीछे हटने का इल्जाम लगाया गया है। जेन डो नाम की 26 साल की महिला ने आरोप लगाया कि श्रेडर ने उसे पकड़ लिया और उसकी मर्जी के खिलाफ उसे चूमा। ये मामला पिछले साल कांस फिल्म समारोह में "ओह, कनाडा" के प्रीमियर के दौरान हुआ। महिला ने इल्जाम लगाया कि उसने विरोध किया और खुद को छुड़ाने और कमरे से भागने में कामयाब रही।
विज्ञापन

Peddi: राम चरण की पेड्डी का ‘फर्स्ट शॉट’ इतने बजे होगा रिलीज, रामनवमी पर फैंस को मिलेगा तोहफा
 

सहायिका का श्रेडर के खिलाफ इल्जाम
जेन डो ने इल्जाम लगाया कि 78 साल के श्रेडर ने उसे अपने होटल के कमरे में बुलाया और दावा किया कि वह "मर रहा है", और फिर उसे अपना निजी अंग दिखाया। महिला ने आरोप लगाया है कि श्रेडर ने बार-बार उसके प्रति अपने प्यार और उसे छूने की इच्छा का इजहार किया। याचिका में कथित तौर पर उसे भेजे गए ईमेल का हवाला दिया गया है।
Manoj Kumar: लोगों को प्राण में विलेन दिखा पर मनोज कुमार को चरित्र कलाकार, ‘क्रांतिवीर’ की तारीफ में ये कहा था
 

समझौता पर सहमत न होने पर अदालत का रुख किया
महिला के वकील का इल्जाम है कि श्रेडर के वकील एक समझौते पर सहमत हुए, लेकिन सोच विचार के बाद उन्होंने इस सौदे से हाथ पीछे खींच लिए। वकीलों ने समझौते की शर्तों को लागू करने और वकीलों की फीस वसूलने के लिए न्यूयॉर्क की स्टेट कोर्ट में एक याचिका दायर की।
विज्ञापन

श्रेडर के वकील का इंकार
वहीं दूसरी तरफ श्रेडर के वकील फिलिप केसलर ने बताया कि चूंकि श्रेडर ने समझौते पर कभी हस्ताक्षर नहीं किए, इसलिए इसे लागू नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "हम अनुबंध के उल्लंघन के इस दावे को नहीं मानते हैं।" केसलर ने यह भी इल्जाम लगाया कि उत्पीड़न के आरोपों की जानकारी "गलतियों से भरी हुई है"। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन साल के कामकाजी रिश्ते के दौरान श्रेडर की सहायक कई बार खाने और कई कार्यक्रमों में साथ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें