यशराज के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है पठान
साल 2023 में रिलीज हुई ‘पठान’ यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिलहाल स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘अल्फा’ है, जिसमें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं इस यूनिवर्स की आखिरी फिल्म ‘वॉर 2’ थी, जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर लीड रोल में दिखाई दिए थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी और दर्शकों व क्रिटिक्स ने फिल्म की काफी आलोचना की थी।
‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान अब सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और जैकी श्रॉफ समेत कई सितारे फिल्म में नजर आएंगे।