फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaideep Ahlawat Father Death: ‘पाताल लोक’ अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता का निधन, हरियाणा में होगा अंतिम संस्कार

Tue, 14 Jan 2025 07:36 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jaideep Ahlawat Father Passes Away: ‘पाताल लोक’ अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता का निधन हो गया है। जयदीप के पिता का उम्र संबंधी बीमारी का इलाज मुंबई में चल रहा था। 
विज्ञापन
जयदीप अहलावत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पाताल लोक 2’ अभिनेता जयदीप अहलावत के पिता का निधन हो गया है। जयदीप के पिता का उम्र संबंधी बीमारी का इलाज मुंबई में चल रहा था। इलाज के दौरान कल रात उनका निधन हो गया। जिसके बाद जयदीप अपने पिता के अंतिम संस्कार के लिए उनके अवशेषों के साथ अपने गृह नगर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


 

जयदीप के स्पोक्सपर्सन जारी किया बयान
अभिनेता के पिता के निधन के बाद जयदीप के स्पोक्सपर्सन ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया, "जयदीप अहलावत के पिता के निधन की घोषणा करते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है। वह अपने निवास स्थान के लिए निकल चुके हैं। जयदीप और उनका परिवार इस कठिन समय में प्राइवेसी का अनुरोध करता है, क्योंकि वह गहरे दुख से उबर रहे हैं। हम आपकी समझ और प्रार्थनाओं के लिए आपका धन्यवाद करते हैं।"

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Rishi Kapoor-Neetu: ब्रैंडी पीकर नीतू-ऋषि कपूर ने लिए थे साथ फेरे, तोहफे में मिले पत्थर, जानें दिलचस्प किस्सा


हरियाणा में होगा अंतिम संस्कार
जयदीप अहलावत के पिता स्वर्गीय दयानंद अहलावत का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर हरियाणा में होगा। अभिनेता भी गृह नगर के लिए निकल चुके हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: Loveyapa: कार्तिक आर्यन की राह चलीं खुशी कपूर, 'लवयापा' में श्रीदेवी की लाडली का होगा इतने मिनट का मोनोलॉग

जयदीप अहलावत का वर्क फ्रंट
जयदीप अहलावत ने अक्षय कुमार की निर्मित फिल्म ‘आक्रोश’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में शाहिद की भूमिका से पहचान हासिल की। अभिनेता कमल हासन की ‘विश्वरूपम’ में भी अभिनय किया। ‘जयदीप’, ‘खट्टा मीठा’, ‘रॉकस्टार’, ‘कमांडो’ और ‘राजी’ जैसी फिल्मों में भी भूमिका अदा की है। हालांकि, वेब सीरीज ने उन्हें एक अलग पहचान दी। वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ में ‘इंस्पेक्टर हाथीराम’ की भूमिका के लिए वह खूब सराहे गए। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘पाताल लोक 2’ में नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें