फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avantika Dassani: बम की धमकी के चलते गोवा एयरपोर्ट पर फंसी भाग्यश्री की बेटी , छह घंटे बाद लौटीं मुंबई

Tue, 14 Jan 2025 06:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अवंतिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "साल 2025 की शुरुआत कल रात हमारी फ्लाइट में बम की अफवाह के साथ हुई।"
विज्ञापन
अवंतिका दसानी - फोटो : इंस्टाग्राम @avantikadassani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री की बेटी अभिनेत्री अवंतिका दसानी को उस समय मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उन्हें फ्लाइट में बम होने की अफवाह के कारण गोवा एयरपोर्ट पर ही फंसना पड़ा। फ्लाइट में छह घंटे की देरी के बाद अभिनेत्री आखिरकार मुंबई लौट सकीं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और इस पर अवंतिका ने क्या कहा है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर फंसी भाग्यश्री की बेटी
हाल ही में, अवंतिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गोवा एयरपोर्ट से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी और एयरपोर्ट स्टाफ फ्लाइट की जांच करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "इस तरह 2025 की शुरुआत कल रात हमारी फ्लाइट में बम की अफवाह के साथ हुई..." यह घटना सोमवार रात की है, जब अवंतिका गोवा से मुंबई लौट रही थीं। उनकी इंडिगो फ्लाइट में बम की झूठी धमकी की कॉल आई, जिसके कारण उसे उड़ान भरने से रोक दिया गया।
 

Barkha Madan: ऐश्वर्या और सुष्मिता को दी कड़ी टक्कर, ग्लैमर की दुनिया को ठोकर मार बौद्ध भिक्षु बनी ये एक्ट्रेस

अवंतिका ने साझा की जानकारी, बताया कैसे हुई साल की शुरुआत

विज्ञापन

बता दें कि न्यूज 18 की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, "एयरलाइन को एक अज्ञात सोर्स से सूचना मिली थी कि फ्लाइट में बम है, जिससे फ्लाइट में सभी लोग घबरा गए। सूचना मिलने के बाद, यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। सभी यात्रियों और अवंतिका के परिवार के सदस्यों में भी डर का माहौल था।" अवंतिका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "साल 2025 की शुरुआत कल रात हमारी फ्लाइट में बम की अफवाह के साथ हुई।"

Rishi Kapoor-Neetu: ब्रैंडी पीकर नीतू-ऋषि कपूर ने लिए थे सात फेरे, तोहफे में मिले पत्थर, जानें दिलचस्प किस्सा


इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं अभिनेत्री
वर्कफ्रंट की बात करें तो, अवंतिका ने साल 2022 में मिथ्या के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 2023 में नेनु स्टूडेंट सर! और 2024 में यू शेप की गली में अभिनय किया था। अब अभिनेत्री अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें