बॉलीवुड की पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट की शूटिंग बहुत जल्द शुरू होने वाली है। इसकी जानकारी खुद परेश रावल ने दी है। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया कि किस महीने से शूटिंग शूरू होगी। इसके साथ ही अभिनेता ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर हुए विवादों पर भी बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
परेश रावल ने न्यूज 18 से बातचीत की। उन्होंने हेरा फेरी 3 की शूटिंग पर कहा, "इस पर काम चल रहा है। हम अगले साल फरवरी-मार्च में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"
विवाद पर क्या बोले अभिनेता?
आगे अभिनेता से सवाल पूछा गया कि क्या हेरा फेरी 3 को लेकर हुए विवाद ने निर्देशक प्रियदर्शन के साथ उनके रिश्ते को प्रभावित किया है? इसके जवाब में उन्होंने बताया, "बहुत कुछ हुआ है, लेकिन इससे प्रियदर्शन के साथ मेरे रिश्ते में खटास नहीं आई है। ऐसा रिश्ता खराब नहीं होता है । वास्तव में, जो हुआ है वह यह है कि इसने हमारे समीकरण को और मजबूत कर दिया है। इन सबके माध्यम से, अब हम एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जानते हैं। घाव भर गया है । हमारा रिश्ता बहुत पारदर्शी है।’
यह खबर भी पढ़ें:
Karan Johar: व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए करण जौहर ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, दायर की याचिका
मुझे नहीं लगता बाबूराव अकेले चल पाएगा
परेश रावल ने आगे बातचीत में कहा, " एक फिल्म सबकी वजह से बनती है । मुझे नहीं लगता कि बाबूराव अकेले चल पाएगा। आपको श्याम और राजू की भी जरूरत पड़ेगी। मैं लालची एक्टर नहीं हूं। मैं बेवकूफ भी नहीं हूं। मैं ऐसा इंसान नहीं हूं, जो यह मान ले कि दुनिया मेरी वजह से चलती है । अगर कभी कोई स्टैंडअलोन फिल्म भी बने, तो उसमें श्याम और राजू का होना ज़रूरी है।"
परेश रावल का वर्कफ्रंट