भुवन ने अपने असफलताओं पर क्या कहा?
आपनी बातचीत में आगे भुवन ने कहा, 'अगर मुझे कुछ साल पहले के भुवन बाम से कुछ कहना हो तो मैें कहूंगा गलतियां करते रहो। तुम गलतियां इसलिए करते हो क्योंकि तुम उनसे सीखते हो। असफलता बहुत महत्वपूर्ण है। असफलता के कारण ही आपके पैर लगातार जमीन पर टिके रहते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वे हमेशा जमीन पर ही रहने चाहिए।’
दर्शकों से कनेक्शन पर भुवन की राय
एक सोरिवॉल्यूशनरीजशल मीडिया क्रिएटर की तरह अपने करियर की शुरुआत करने वाले भुवन बाम ने कहा, ‘जब तक मुझे अपने काम से प्यार रहेगा, तब तक दर्शकों से जुड़ाव बना रहेगा। मेरा सबसे बड़ा डर यह है कि एक दिन मैं सुबह उठूं और मुझे काम करने का मन न करे। यही मेरा सबसे बड़ा डर है।’
'द रिवॉल्यूशनरीज' के बारे में
वेब सीरीज 'द रिवॉल्यूशनरीज' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। सीरीज की कहानी सत्य घटनाओं पर आधारित है। इस सीरीज का निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। इसमें भुवन बाम के अलावा रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं।