बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म ‘परम सुंदरी’ इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म का ट्रेलर और गानों ने अब तक दर्शकों का ध्यान खींचा है। एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं, फिल्म के कलाकारों की फीस को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा, जाह्नवी कपूर और बाकी स्टारकास्ट ने इस फिल्म से कितनी कमाई की।
सिद्धार्थ मल्होत्रा बने सबसे महंगे सितारे
‘परम सुंदरी’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा नॉर्थ इंडियन लड़के परम का किरदार निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में लीड रोल के लिए उन्होंने 10 से 12 करोड़ रुपये तक की मोटी फीस वसूली है। यानी इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट में वो सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले कलाकार बने हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Haatak: नई फिल्म 'हाटक' में एक्शन करती दिखेंगी अदा शर्मा, अभिनेत्री ने पोस्टर के साथ दी शूटिंग की जानकारी
जान्हवी कपूर की कमाई
फिल्म में जान्हवी कपूर सिद्धार्थ के अपोजिट नजर आएंगी। उन्होंने सुंदरी नाम की साउथ इंडियन लड़की का किरदार निभाया है। दर्शकों को यह फ्रेश जोड़ी काफी पसंद आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए जाह्नवी ने करीब 4 से 5 करोड़ रुपये फीस ली है।
संजय कपूर की फीस
इस फिल्म में संजय कपूर भी अहम किरदार में दिखेंगे। वो लंबे समय बाद किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ रहे हैं। उनकी फीस की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें इस फिल्म के लिए लगभग 50 लाख रुपये मिले हैं।
मनजोत सिंह की फीस
वहीं ‘फुकरे’ फेम एक्टर मनजोत सिंह भी फिल्म में महत्वपूर्ण रोल निभा रहे हैं। अपने किरदार के लिए उन्होंने तकरीबन 25 लाख रुपये चार्ज किए हैं। साउथ फिल्मों के जाने-माने एक्टर रेन्जी पणिक्कर भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए 25 से 30 लाख रुपये तक की फीस दी गई है।
फिल्म का बजट और रिलीज डेट
‘परम सुंदरी’ को मैडॉक स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यही प्रोडक्शन हाउस 'स्त्री 2' और 'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है। इस फिल्म को बनाने में लगभग 45 करोड़ रुपये का खर्च आया है। अब दर्शक 29 अगस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।