फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shefali Jariwala: शेफाली जरीवाला को याद कर फिर टूट गए पति पराग, पोस्ट देख इमोशनल हुए फैंस

Tue, 15 Jul 2025 02:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Parag Tyagi Post For Shefali Jariwala: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला की मौत के बाद अब उनके पति और एक्टर पराग त्यागी ने एक बार फिर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।
विज्ञापन
पराग त्यागी और शेफाली - फोटो : इंस्टाग्राम- @paragtyagi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेता पराग त्यागी के लिए बीता कुछ समय किसी बुरे सपने जैसा रहा है। पत्नी शेफाली जरीवाला के जाने के 19 दिन बाद भी वो खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। हाल ही में पराग ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसे देखकर किसी का भी दिल पिघल जाए। इस वीडियो में उन्होंने अपनी ‘परी’ शेफाली के साथ बिताए उन पलों को दिखाया है, जो अब सिर्फ यादों में रह गए हैं।
विज्ञापन


पराग ने शेफाली संग वीडियो किया शेयर
वीडियो में पराग और शेफाली को कभी पूल में मस्ती करते, तो कभी कैमरे के सामने प्यार भरे पलों को शेयर करते देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए पराग ने लिखा, 'मस्तीखोर मेरी गुंडी... बस ऐसे ही मस्ती करते रहना, जहां भी हो।' इन शब्दों के साथ उन्होंने दिल और प्यार जताने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं, जो उनकी भावनाओं को जाहिर कर रहे हैं।
 


ये खबर भी पढ़ें: Dheeraj Kumar Death: एक्टर-प्रोड्यूसर धीरज कुमार का निधन, 'ओम नमः शिवाय' और 'अदालत' जैसे शोज बनाए थे
विज्ञापन


पराग का पोस्ट देख भावुक हुए फैंस
पराग त्यागी की इस पोस्ट पर लोग भी इमोशनल हो गए। 'बिग बॉस 13' में शेफाली की करीबी दोस्त रहीं अभिनेत्री आरती सिंह ने उन्हें याद करते हुए ‘शेफू’ लिखकर दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं एक फैन ने कमेंट में लिखा, 'अब भी यकीन नहीं होता कि वो हमारे बीच नहीं हैं। बहुत प्यारी इंसान थीं।' उनके कई फैंस ने कमेंट्स करते हुए पराग को इस दुख को सहने की हिम्मत दी।



शेफाली जरीवाला की अचानक गई जान
‘कांटा लगा’ गर्ल के नाम से भी पहचान बनाने वालींं शेफाली जरीवाला का निधन पिछले महीने 42 वर्ष की उम्र में हो गया था। इस असामयिक मौत ने न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री को झकझोर दिया बल्कि उनके फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचाया।

पत्नी की यादों के साथ जी रहे पराग 
गौरतलब है कि अब तक पराग इस सदमे से खुद को उबार नहीं पाए हैं। इससे पहले शेफाली की याद में उन्होंने पेड़-पौधे लगाने की पहल की थी। उनका कहना था कि शेफाली को नेचर से बेहद लगाव था और वो हमेशा चाहती थीं कि वो इस दुनिया से जितना प्यार पाए, उसे लौटाएं भी। इसीलिए पराग ने अपने डॉग ‘सिंबा’ के साथ मिलकर पेड़ लगाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें