फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidyut Jamwal: हॉलीवुड डेब्यू को तैयार विद्युत जामवाल, इस फिल्म में निभाएंगे दमदार भूमिका

Tue, 15 Jul 2025 01:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vidyut Jamwal Hollywood Debut: आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स की श्रेणी में अब बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल का भी नाम शामिल होने वाला है। विद्युत जल्द ही हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विद्युत जामवाल - फोटो : इंस्टाग्राम-@mevidyutjammwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने एक्शन के लिए जाने जाने वाले अभिनेता विद्युत जामवाल अब हॉलीवुड फिल्म में अपनी एंट्री करने जा रहे हैं। लाइव-एक्शन फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ की स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। यह एक प्रतिष्ठित वीडियो गेम फ्रैंचाइजी पर आधारित फिल्म है। 

विद्युत की हॉलीवुड में एंट्री

विज्ञापन

डेडलाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विद्युत इस हॉलीवुड फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ में धालसिम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए विद्युत हॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। असल जीवन में मार्शल आर्ट में माहिर विद्युत जामवाल के इस फिल्म में आने से अब उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। धालसिम का उनका किरदार एक चमत्कारी फायर ब्रीथिंग योगी है। जो योग और मार्शल आर्ट्स में माहिर है। इसे पहली बार 1991 में ‘स्ट्रीट फाइटर II’ में दिखाया गया था। धालसिम केवल अपने परिवार की रक्षा और समर्थन के लिए लड़ता है।

किताओ सकुराई ने किया है फिल्म का निर्देशन
‘स्ट्रीट फाइटर’ का निर्देशन किताओ सकुराई ने किया है, जिन्हें ‘बैड ट्रिप’ और ‘आर्डवार्क’ के लिए जाना जाता है। इसमें डेविड डस्टमालचियन भी एक विलेन की भूमिका में हैं, उनके साथ एंड्रयू कोजी, नोआ सेंटीनो, जेसन मोमोआ, रोमन रेंस, ऑरविल पेक और एंड्रयू शुल्ज भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

1987 में शुरु हुई वीडियो गेम सीरीज

विज्ञापन

यह वीडियो गेम सीरीज आधिकारिक तौर पर 1987 में शुरू की गई थी और यह एम. बाइसन द्वारा एक वर्ल्ड फाइटिंग टूर्नामेंट के रूप में आयोजित मार्शल आर्ट कलाकारों के ग्रुप्स के बीच आमने-सामने की जबरदस्त लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती थी।

यह खबर भी पढ़ेंः Kriti Sanon: रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने शेयर की कृति संग फोटो, क्या कंफर्म कर दिया अपना रिलेशनशिप

आलिया-दीपिका की श्रेणी में शामिल हुए विद्युत
इसके साथ ही विद्युत जामवाल भी आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, तब्बू और इरफान खान समेत उन बॉलीवुड कलाकारों की श्रेणी में शामिल हो गए हैं, जो हॉलीवुड की फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें