फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahira Sharma: ‘कौन सी टीम को सपोर्ट कर रही हैं?’ डेटिंग की अफवाहों के बीच पैपराजी के सवालों पर शरमाईं माहिरा

Fri, 21 Mar 2025 10:45 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mahira Sharma: हाल ही में अभिनेत्री माहिरा शर्मा ने एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान पैपराजी ने उनकी फेवरेट आईपीएल टीम का नाम लेकर चिढ़ाने लगे। अभिनेत्री ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
 
विज्ञापन
माहिरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @mahirasharma
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ महीनों से अभिनेत्री माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के डेटिंग की अफवाह सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि, माहिरा की मां इसका खंडन कर चुकी हैं। गुरुवार को माहिरा एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं, जहां पर पैपराजी ने उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया और उनसे पूछा कि वह किस आईपीएल टीम का सपोर्ट करेंगी।

विज्ञापन

पैपराजी के सवाल पर शरमाईं माहिरा
जैसे ही माहिरा रेड कार्पेट पर आईं, पैपराजी ने चिल्लाना शुरू कर दिया, "कल से आईपीएल शुरू हो रहा है। माहिरा जी किसकी तरफ हैं आप? कौन सी टीम को सपोर्ट कर रही हैं? आपकी पसंदीदा टीम? अभिनेत्री से उनकी पसंदीदा टीम के बारे में पूछने के बाद, पैपराजी ने उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया और कहा, "मैम आपकी पसंदीदा टीम गुजरात है। माहिरा जी सिर्फ गुजरात। केमचो?" हालांकि माहिरा ने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन वह शरमाती हुई नजर आईं। 


यह खबर भी पढ़ें: Sunita Williams: इन भारतीय फिल्मों में दिखाई गई अंतरिक्ष की झलक, लोगों को अच्छी लगी कहानी

विज्ञापन

डेटिंग की अफवाहों को किया था खारिज
कुछ दिनों पहले अभिनेत्री ने फिल्मी ज्ञान के साथ एक इंटरव्यू में उनसे सिराज के साथ डेटिंग की अफवाहों के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, "किसे से कुछ नहीं है, मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं।"आगे बात करते हुए कि क्या लिंक-अप की अफवाहों से उन पर असर पड़ता है। अभिनेत्री ने कहा था, "फैंस आपको किसी से भी जोड़ सकते हैं। इसलिए, हम उन्हें रोक नहीं सकते। मैं काम भी करती हूं, तो उनके साथ भी लिंकअप होता है। वे एडिट करते हैं और सब कुछ। मैं इन सभी चीजों को महत्व नहीं देती। मैं इस पर ध्यान केंद्रित नहीं करती। मैं ऐसी ही इंसान हूं, मैं कभी भी चीजों को साफ नहीं करती। अगर लोग मेरे बारे में अच्छा या बुरा बोलते हैं, तो मैं ऐसी इंसान हूं जो इस पर प्रतिक्रिया नहीं करती।"


यह खबर भी पढ़ें: Naga Chaitanya Sobhita: नागा चैतन्य-शोभिता ने खोली एक-दूसरे की पोल, जानिए कौन बनाता है अच्छा खाना और बहाने


बिग बॉस से माहिरा को मिला फेम
माहिरा को ‘बिग बॉस 13’ से काफी शोहरत मिली। हालांकि, इससे पहले वह कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं। बिग बॉस के दौरान उनकी नजदीकियां पारस छाबड़ा के साथ भी बढ़ीं, दोनों ने एक दूसरे को डेट भी किया, लेकिन बाद में ब्रेक अप हो गया। बता दें कि शनिवार 22 मार्च से आईपीएल शुरु होने जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें