लव-लाफ्टर और हैप्पीनेस का मिलेगा डोज
अभिनेता फैसल मलिक ने प्रह्लाद चा का रोल बहुत शानदार तरीके से निभाया है। उनसे जब पूछा गया कि इस सीजन में क्या खास देखने को मिलेगा? अभिनेता ने जवाब दिया, 'नया तो हमेशा ही कुछ होता है। इस बार मजा बहुत ज्यादा आने वाला है। लव लाफ्टर और हैप्पीनेस से भरा शो है सीजन 5'।
जिस गांव में सीरीज की शूट हुईस, वहां सुकून मिला
'प्रह्लाद चा' से जब पूछा गया कि इस गांव ने आपको क्या सिखाया इतने साल में? अभिनेता ने जवाब दिया, 'सुकून मिलता है। शांत रहना सिखाया है जिंदगी में। भागदौड़ से अच्छा है कि कुछ देर बैठ जाइए और शांति से कुछ सोचिए। यहां दृष्टिकोण ज्यादा क्लियर रहता है'। बता दें कि 'पंचायत' सीरीज की शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोडिया गांव में हुई है।
बबलू डबलू पांचवें सीजन में दिखाएंगे कमाल?
फैसल मलिक से जब पूछा गया कि कभी ऐसा सोचा हो कि इसकी जगह यह रोल मिला होता पंचायत में?
उन्होंने कहा, 'कभी ऐसा नहीं रहा। जो मिला है, वह बहुत अच्छा मिला है। मुझे मजा आता है। हां, वो दोनों जो क्रिमिनल न बबलू-डबलू वह बहुत पसंद हैं। इस सीजन में वो दोनों बेस्ट पार्ट हैं। मैं उनका फैन हूं। उन पर फिल्म बननी चाहिए'।
बिनोद का यह डायलॉग पसंदीदा
एक्टर से पूछा गया कि अगर 'पंचायत' सीरीज से किसी दूसरे किरदार का कोई और फेमस डायलॉग बोलने का मौका मिले तो कौन सा डायलॉग बोलना चाहेंगे?
एक्टर ने जवाब दिया, 'अशोक जो डायलॉग है, 'गरीब हैं गद्दार नहीं'।
फैसल मलिक से जब पूछा गया कि इस बार सचिव जी के साथ क्यो होने वाला है? इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, 'आप जब शो देखेंगे, वह तब आपको पता चलेगा'।