फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aasif Khan: 'पंचायत' फेम आसिफ खान ने 21 दिन से नहीं किया धूम्रपान, मित्रता दिवस पर लोगों से की यह खास गुजारिश

Mon, 04 Aug 2025 12:08 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aasif Khan Quits Smoking: वेब सीरीज 'पंचायत' के अभिनेता आसिफ खान ने कहा कि उन्होंने 21 दिन से धूम्रपान नहीं किया है। हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से वह अस्पताल में एडमिट हुए थे।
विज्ञापन
आसिफ खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aasifkhan_1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पंचायत' सीरीज के एक्टर आसिफ खान को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए आसिफ खान ने बताया कि उन्होंने 21 दिन से धूम्रपान नहीं किया है। यह खबर उन्होंने दोस्तों को मित्रता दिवस के मौके पर दी।
विज्ञापन

21 दिन से नहीं किया धूम्रपान
आसिफ खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 'लोग कहते हैं कि 21 दिन में हर अच्छी बुरी आदत छूट जाती है। 21 दिन हो गए हैं और धूम्रपान नहीं किया है। आज मित्रता दिवस है तो मुझे लगा कि दोस्तों को बताने के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। मैं अपने दोस्तों को बहुत प्यार करता हूं। जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन चढ़ाव में एक हुजूम चलता है, लोगों का सैलाब और भीड़ चलती है। हालांकि उतार में जो साथ रहे उन सबको मित्रता दिवस की बधाई।'
 

आसिफ ने लोगों से गुजारिश की
आसिफ खान ने सभी लोगों से गुजारिश की है कि वह अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें। वह चाहते हैं कि लोग उनकी तरह अस्पताल में न जाएं।
अपना निजी तजुर्बा शेयर करते हुए आसिफ ने कहा 'अपनी गलतियों का एहसास करने के लिए, सही लोगों की पहचान करने के लिए, किसी अस्पताल के बेड पे जाने का इंतजार मत कीजिए। बड़े-बड़े शहरों की बड़ी-बड़ी बातों में मत खो जाओ। अपनी सहजता, अपनी साधारणता और अपनी सरलता अपने साथ चलने दो। चाय पर रहो, लोगों को देखकर कॉफी पर मत जाओ। दोस्तों से रोज मिलो। जिंदगी के सौदे 20-30 रुपये से मत करो। बस बाद में कभी हंसूंगा ये बातें पढ़ कर।'

यह खबर भी पढ़ें: Raanjhanaa: 'क्लाइमैक्स देख कर डिस्टर्ब हो गया', रांझणा के AI वर्जन पर धनुष का बयान; जताई आपत्ति
विज्ञापन

आसिफ खान - फोटो : एक्स
आसिफ ने दी सेहत की जानकारी
आपको बता दें कि 'पाताल लोक' के अभिनेता आसिफ बीमारी की वजह से अस्पताल में एडमिट हुए। हालांकि अपने दोस्तों के साथ अपनी सेहत की जानकारी देते हुए बताया कि वह तेजी से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने लिखा 'पिछले कुछ घंटों से मैं कुछ बीमारियों से पीड़ित हूं। इसकी वजह से मुझे अस्पताल जाना पड़ सकता है। मैं ये बताते हुए खुश हूं कि मैं तेजी से ठीक हो रहा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें