फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Actress Divorce: शादी के 22 साल बाद डायरेक्टर संग तोड़ी शादी, एक्ट्रेस बोलीं- बच्चों के लिए मुश्किल था

Mon, 14 Jul 2025 03:55 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pandya Store Actress Annouces Seperation: सीरियल 'पंड्या स्टोर' में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने अपने पति से शादी के 22 साल बाद अलग होने का फैसला किया है।  
विज्ञापन
पल्लवी राव और सूरज राव - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी जगत में पर्दे पर नजर आने वाले कलाकारों की निजी जिंदगी में भी काफी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कुछ इसी तरह की कहानी हाल ही में टीवी एक्ट्रेस पल्लवी राव की भी सामने आई है, जिन्होंने शादी के 22 साल बाद अपने पति सूरज राव से अलग होने का फैसला लिया है। ये खबर सामने आने के बाद टीवी इंडस्ट्री और फैंस दोनों ही हैरान हैं, क्योंकि पल्लवी और सूरज को एक वक्त पर आदर्श कपल माना जाता था।
विज्ञापन


दो दशक बाद टूटा रिश्ता
शादी के 22 साल बाद अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। इस रिश्ते में दरार पिछले कुछ वर्षों से ही नजर आने लगी थी। पल्लवी राव ने ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनके और सूरज के बीच तालमेल की लगातार कमी हो रही थी और इस कारण दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। उन्होंने कहा, 'हमारे दो बच्चे हैं – एक बेटी और एक बेटा, लेकिन शांति और मानसिक सुकून के लिए ये फैसला जरूरी हो गया था।'
 


ये खबर भी पढ़ें: Humaira Asghar: मौत से पहले PAK एक्ट्रेस हुमैरा असगर का क्या था आखिरी संदेश? सोशल मीडिया पर सामने आया वॉयस नोट
विज्ञापन


टीवी सेट से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
पल्लवी और सूरज की मुलाकात मुंबई में एक टीवी शो के सेट पर हुई थी। दोनों की सोच और काम को लेकर जुनून ने उन्हें करीब ला दिया और 2003 में उन्होंने शादी कर ली। सूरज पेशे से एक टीवी डायरेक्टर हैं और उन्होंने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे सुपरहिट शोज का निर्देशन किया है, जबकि पल्लवी ने 'पांड्या स्टोर', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'शुभारंभ' और 'कयामत से कयामत तक' जैसे लोकप्रिय सीरियल्स में अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

बच्चों का भी किया जिक्र
पल्लवी के मुताबिक, ये फैसला उनके लिए आसान नहीं था। उनकी बेटी 21 साल की है और बेटा 18 का। दोनों को इस फैसले से काफी असर हुआ, लेकिन उन्होंने माता-पिता के रूप में बच्चों की भलाई को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि वो सूरज का सम्मान करती हैं और चाहती हैं कि वो आगे भी खुश रहें।

पहले भी टूटे हैं मजबूत रिश्ते
इस खबर के सामने आते ही लोगों को टीवी जगत के एक और पॉपुलर कपल, संजीव सेठ और लता सभरवाल की याद आ गई, जिनकी 16 साल की शादी का अंत भी अचानक हुआ था। लता ने भी कुछ इसी अंदाज में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संजीव से अलग होने के फैसले के बारे मे ंबताया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें