फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humaira Asghar: मौत से पहले PAK एक्ट्रेस हुमैरा असगर का क्या था आखिरी संदेश? सोशल मीडिया पर सामने आया वॉइस नोट

Mon, 14 Jul 2025 03:31 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Humaira Asghar Voice Note: बीते दिनों पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर को उनके अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। अब सोशल मडिया पर उनका एक वॉइस नोट सामने आया है।

विज्ञापन
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर - फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर को कुछ दिनों पहले कराची के एक अपार्टमेंट में मृत पाया गया था। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की मौत करीब आठ-दस महीने पहले ही हो चुकी थी। अब दिवंगत अभिनेत्री का एक वॉइस नोट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे कथित तौर पर उनके मौत से पहले का बताया जा रहा है। चलिए जानते हैं क्या है वह वॉइस नोट। 

विज्ञापन


क्या है वायरल वॉइस नोट?
हाल ही में ऑनलाइन एक वॉइस नोट सामने आया है, जिसे दिवंगत एक्ट्रेस हुमैरा असगर की दोस्त डुरेश्वर ने शेयर किया था। इस ऑडियो में हुमैरा ने कहा ‘मुझे बहुत दुख है कि मैं यात्रा कर रही थी और यहां-वहां फंस गई। लेकिन मैं बहुत खुश हूं कि तुम मक्का में हो। प्लीज मेरे लिए बहुत सारी बहुत सारी दिल से दुआ करना और मेरे करियर के लिए भी। दुआ करते समय मुझे जरूर याद रखना। मेरे लिए बहुत सारी दुआ करनी है।’ हालांकि, आपको बताते चलें कि कथित तौर पर यह ऑडियो संदेश सितंबर 2023 में भेजा गया था, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: Diljit Dosanjh: 'सरदार जी 3' विवाद के बाद पहली बार मीडिया के कैमरे में कैद हुए दिलजीत, हाथ जोड़कर किया ग्रीट
विज्ञापन


23 वर्ष की उम्र में हुई मौत
पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैरा असगर का शव कराची के एक अपार्टमेंट में सड़ी-गली अवस्था में मिला था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि उनकी मौत करीब आठ-दस महीने पहले ही हो गई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है, लेकिन शव के सड़ी-गली अवस्था में पहुंचने के कारण अभिनेत्री की मौत का सही कारण पता नहीं लग पा रहा है। 

हुमैरा असगर के बारे में
हुमैरा असगर को कई टीवी सीरियल्स और कुछ फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता था। अभिनेत्री को रियलिटी शो 'तमाशा घर' और 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'जलाईबी' में उनकी भूमिका के लिए पहचान मिली थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें