फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलाश मुछाल ने विज्ञान माने के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा, वकील के साथ अंधेरी कोर्ट पहुंचे संगीतकार

Tue, 27 Jan 2026 05:03 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palash Muchhal Fraud Case: धोखाधड़ी और ठगी के आरोपों के विरोध में पलाश मुछाल ने विज्ञान माने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस मामले में आज पलाश कोर्ट पहुंचे हैं।
विज्ञापन
पलाश मुछाल और उनके वकील - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक कंपोजर और फिल्ममेकर पलाश मुछाल आजकल फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन पर लाखों की ठगी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। उन पर स्मृति मंधाना के दोस्त विज्ञान माने ने आरोप लगाए हैं। अब ये मामला कोर्ट पहुंच चुका है। आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताने के बाद पलाश की ओर से दायर किए गए 10 करोड़ रुपए के मानहानि मामले में आज पलाश मुछाल अंधेरी कोर्ट पहुंचे हैं। पलाश अपने वकील श्रेयांश मितारे के साथ अंधेरी कोर्ट पहुंचे हैं।

विज्ञापन





पलाश ने किया 10 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा
पलाश का कहना है कि ये पूरा मामला उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल जिंदगी को बदनाम करने की कोशिश है। ये कानूनी कार्रवाई मराठी अभिनेता और निर्माता विज्ञान माने के खिलाफ की गई है। विज्ञान ने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनसे 40 लाख रुपये की ठगी की है। इसके साथ ही उन्होंने पलाश की पर्सनल लाइफ को लेकर भी बयान दिए थे। विज्ञान ने ये भी दावा किया कि क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ रिश्ते के दौरान पलाश ने बेवफाई की। इन आरोपों पर ही पलाश ने मानहानि का मामला दायर किया है। इसमें आज वो अंधेरी कोर्ट पहुंचे।

पलाश ने दी थी जानकारी
पलाश मुछाल ने दो दिन पहले ये जानकारी दी थी कि उन्होंने विज्ञान माने पर 10 करोड़ रुपए की मानहानि का मुकदमा दायर किया था। सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए पलाश ने कहा था मेरे वकील श्रेयांश मिथारे ने सांगली निवासी विज्ञान माने को 10 करोड़ रुपये का मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। उसने मेरे चरित्र को जानबूझकर खराब करने के इरादे से झूठे, असभ्य और मानहानिकारक आरोप लगाए हैं।’ 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पलाश मुछाल, विज्ञान माने - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञान माने ने दिया था जवाब
पलाश के मानहानि के नोटिस पर विज्ञान माने ने भी जवाब दिया था। अमर उजाला से बातचीत में विज्ञान ने बताया था कि उन्हें पलाश ने 10 करोड़ का डिफेमेशन भेजा है। हालांकि उन्हें यकीन है कि इससे उनका कुछ नुकसान नहीं होगा। उस डिफेमेशन कॉपी में पलाश के वकील ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की कॉपी भी साझा की थी। इन रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि विज्ञान ने बताया कि पलाश, स्मृति से शादी वाले दिन किसी और महिला के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे।

विज्ञान ने लगाए थे 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप
इससे पहले महाराष्ट्र के सांगली में कुछ दिन पहले विज्ञान माने ने पलाश मुछाल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। विज्ञान माने ने आरोप लगाया था कि पलाश ने उनके साथ 40 लाख की धोखाधड़ी की है। विज्ञान माने पेशे से फिल्म फाइनेंसर हैं। उनकी मुलाकात पलाश से स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना ने कराई थी। यह उस वक्त की बात है, जब पलाश सांगली आए थे। लेकिन बाद में स्मृति और पलाश की शादी टूट गई। विज्ञान का कहना था कि इसके बाद पलाश ने उनसे दूरी बनाई और पैसे वापस नहीं किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें