फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय सेतुपति इस वजह से बने एक्टर, कपिल शर्मा के शो में बताया कौन था इंस्पिरेशन? फैंस को जानकर होगी हैरानी

Mon, 26 Jan 2026 09:12 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Why Vijay Sethupathi Become Actor: जल्द ही विजय सेतुपति, अरविंद स्वामी और अदिति राव हैदरी की साइलेंट फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए विजय सेतुपति और फिल्म की टीम कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे। कपिल के शो में विजय सेतुपति ने इस राज से पर्दा उठाया कि वह आखिर एक्टर क्यों बने?
विज्ञापन
विजय सेतुपति - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ फिल्मों के चर्चित एक्टर विजय सेतुपति ने शाहरुख खान हिंदी फिल्म ‘जवान’ में भी दमदार रोल किया था। इसके अलावा कुछ हिंदी वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। जल्द ही वह एक साइलेंट फिल्म ‘साइलेंट टॉक्स’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे हैं। शो का एक प्रोमो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिसमें विजय सेतुपति बता रहे हैं कि किस वजह से वह एक्टर बने थे? कौन उनकी इंस्पिरेशन था। 

इस वजह से बने विजय सेतुपति एक्टर

विज्ञापन

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के प्रोमाे में विजय सेतुपति से कॉमेडियन ने पूछा कि क्या उन्होंने एक्टर बनने की ट्रेनिंग ली है। इस पर विजय सेतुपति ने कहा, ‘मैं कभी एक्टिंग स्कूल नहीं गया। इसके बजाय एक थिएटर ग्रुप के लिए अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था।’ इस पर कपिल ने कहा, ‘क्या किसी स्टार का बैंक बैलेंस देखकर आपने एक्टर बनने की सोची? तो जवाब में विजय ने कहा, ‘नहीं, मैंने अपना अकाउंट देखा, पैसा नहीं थे, तो पैसा कमाने के लिए एक्टर बनने की सोची।’ इस तरह विजय ने जता दिया कि वह खुद ही अपनी इंस्पिरेशन हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'गांधी टॉक्स' में विजय सेतुपति - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijaysethupathi
क्या है फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ की कहानी? 
‘गांधी टॉक्स’ की कहानी की बात करें तो यह फिल्म महात्मा गांधी के संदेशों की याद दिलाई। फिल्म में म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी, अरविंद स्वामी और कॉमेडियन सिद्धार्थ जदाव भी अहम किरदारों में हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें