फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Tiwari: फिल्म ‘भूतनी’ से पलक तिवारी का फर्स्ट लुक हुआ जारी, करेंगी प्यार की रक्षा

Thu, 27 Mar 2025 06:17 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palak Tiwari First Look: सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आईं पलक तिवारी एक नई फिल्म लेकर आ रही हैं। फिल्म को लेकर एक नई अपडेट मेकर्स ने जारी की है। जानिए क्या है अपडेट और क्या है फिल्म में पलक का किरदार।
विज्ञापन
पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम- @sohamrockstrent
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलक तिवारी सिल्वर स्क्रीन पर फिर से आ रही हैं। इस बार वो एक हॉरर फिल्म के साथ पर्दे पर वापसी कर रही हैं। पलक फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आएंगी। अब फिल्म से पलक का पहला लुक भी सामने आ गया है। जिसमें पलक डरी-सहमी नजर आ रही हैं। लुक के साथ ही पलक के किरदार का नाम भी रिवील कर दिया गया है।

अनन्या के किरदार में नजर आएंगी पलक

विज्ञापन

फिल्म के मेकर्स की ओर से पलक तिवारी का पहला लुक जारी किया गया है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें पलक तिवारी नजर आ रही हैं। फिल्म में पलक अनन्या नाम का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस पोस्टर में लिखा है, ‘पलक तिवारी अनन्या के किरदार में, साथ में लिखा है प्यार की रक्षक।’ इस पोस्टर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, “लेकर इश्क की छाया आंखों में और डर का बोझ दिल पर, क्या ये प्यार की रक्षक बच पाएगी मोहब्बत से?”
 


 

29 मार्च को आएगा फिल्म का ट्रेलर
पलक के पहले लुक को जारी करने के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की तारीख भी जारी कर दी है। मेकर्स ने इसी पोस्ट में लिखा है कि ट्रेलर 29 मार्च को सामने आएगा। भूतनी 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Nine Little Indians: फिर प्रोड्यूसर बने 'टाइटैनिक' फेम लियोनार्डो, बोर्डिंग स्कूल के काले सच पर बनाई फिल्म

लोगों में बढ़ी उत्सुकता
पलक का लुक जारी होते ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। क्योंकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। आखिर पलक का किरदार अनन्या किसकी या किस चीज की रक्षा कर रहा है? क्या वह किसी छिपे हुए खतरे से प्यार की रक्षा कर रहा है, या कुछ और अलौकिक खेल चल रहा है? 

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: ‘लापता लेडीज’ से आमिर खान का ऑडिशन वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ओवरएक्टिंग

‘किसी का भाई किसी की जान’ से पलक ने की करियर की शुरुआत
पलक तिवारी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से की थी। इससे पहले वो हार्डी संधू के गाने ‘बिजली-बिजली’ में नजर आई थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें