फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palash Muchhal: शादी से पहले पलाश ने दिया स्मृति को सरप्राइज, वीडियो वायरल; अविका-शरद समेत सेलेब्स ने दी बधाई

Fri, 21 Nov 2025 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palaash Muchhal Proposes Smriti Mandhana: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने अपनी गर्लफ्रेंड और क्रिकेटर स्मृति मंधाना को प्रपोज किया है। उन्होंने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में डीवाई पाटिल स्टेडियम स्मृति को प्रपोज किया है। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
विज्ञापन
पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिंदगी की नई शुरुआत से पहले पलाश ने बड़े रोमांटिक अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है। उन्होंने डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को प्रपोज किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, 'उसने हां कह दिया है'। 

विज्ञापन

Trending Videos

पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना - फोटो : इंस्टाग्राम
घुटनों के बल बैठकर किया प्रपोज
शादी से पहले पलाश ने स्मृति को शानदार सरप्राइज दिया है। पलाश मुच्छल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पलाश गर्लफ्रेंड स्मृति को लेकर स्टेडियम में आते हैं। इस दौरान स्मृति की आंखों पर एक पट्टी बंधी है। स्टेडियम में एंट्री के बाद स्मृति के आखों पर बंधे बैंड को पलाश हटाते हैं और घुटनों के बल बैठकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता और अंगूठी देते हुए प्रपोज करते हैं। स्मृति एकदम हैरान रह जाती हैं।
 

पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना - फोटो : इंस्टाग्राम
मंगनी की अंगूठी फ्लॉन्ट करता दिखा कपल
स्मृति भी अपने होने वाले दूल्हे पलाश को रिंग पहनाती हैं। दोनों एक-दूसरे के गले लगते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों को अपनी मंगनी की अंगूठी फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता है। स्मृति और पलाश के इस रोमांटिक वीडियो पर उनके फैंस रिएक्शन देते हुए बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन

पलाश मुच्छल-स्मृति मंधाना - फोटो : इंस्टाग्राम
23 नवंबर को होगी शादी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। 23 नवंबर को दोनों विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में मुच्छल परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं। शादी और उसके बाद होने वाली पार्टी सांगली में होगी। शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन देने की योजना अभी मुच्छल परिवार ने नहीं बनाई है। बताया जा रहा है कि पलाश व स्मृति शादी के बाद एक पार्टी मुंबई में दे सकते हैं, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें