मैं भारत की मैरी कॉम से प्रेरित हूं
फातिमा ने कहा, ‘मैं भारत की मैरी कॉम से प्रेरित हूं।’ उनके लिए सिर्फ मैरी कॉम की उपलब्धियां ही नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी की कहानी भी खास थी। 2014 में आई मैरी कॉम की बायोपिक ने छोटी उम्र में ही फातिमा पर गहरा असर डाला।
उन्होंने कहा, ‘मैं उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म देखा करती थी। जब मैंने बॉक्सिंग शुरू की, तब भी उस फिल्म को देखकर ट्रेनिंग करती थी। मुझे उनके लिए बहुत सम्मान है। इंशाल्लाह, एक दिन मैं भी उनके जैसी बनूंगी। मैं उनसे मिलना चाहती हूं।’
‘मैरी कॉम’ फिल्म के बारे में
‘मैरी कॉम’ फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था, जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम का किरदार निभाया था। यह फिल्म काफी सफल रही थी और इसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 86 करोड़ रुपये कमाए थे।
ये भी पढ़ें- SRK Film King: शाहरुख खान की 'किंग' ने बनाया रिकॉर्ड; इतने करोड़ में बिके फिल्म के म्यूजिक अधिकार