जी एंटरटेनमेंट ने डील पर क्या कहा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इन खबरों पर जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका ने 'वैरायटी इंडिया' से कहा कि बातचीत चल रही है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'मैं कीमत के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करता। हम बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई डील पक्की नहीं हुई है। बड़े स्तर पर देखें तो मुझे लगता है कि म्यूजिक सबसे अच्छे भविष्य वाले उद्योगों में से एक है, क्योंकि म्यूजिक एवरग्रीन होता है। वहीं, दूसरे तरह के कंटेंट की की शेल्फ लाइफ सीमित होती है'।
'रामायण' की म्यूजिक डील सबसे महंगी
बता दें कि बीते दिनों फिल्म 'रामायण' की म्यूजिक राइट्स डील भी काफी चर्चा में रही। खबरों के अनुसार, रणबीर कपूर अभिनीत मेगा बजट फिल्म 'रामायण' के दोनों पार्ट के म्यूजिक राइट टी-सीरीज ने हासिल किए हैं। इसके लिए 75 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया गया है। नितेश तिवारी निर्देशित 'रामायण' का संगीत हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।