बादशाह के साथ है ये रिश्ता
हाल ही में हानिया ने रैपर व सिंगर बादशाह के साथ अपने कनेक्शन पर बात की। दरअसल, दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें आती रही हैं। इसके अलावा हानिया को बादशाह के कॉन्सर्ट में भी देखा गया और उन्होंने इवेंट की क्लिप अपनी इंस्टा स्टोरीज पर भी शेयर की थी। हालिया बातचीत में हानिया ने सिंगर के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात की और बादशाह को अपना दोस्त बताया।
भारत की इस जगह घूमना पसंद करेंगी हानिया
हानिया आमिर ने Mashable Middle East से बातचीत में बादशाह के बारे में बात करने के साथ-साथ यह भी बताया कि वे भारत में किस जगह जाना चाहती हैं। दरअसल, उनसे पूछा गया कि भारत में वे किस जगह जाना पसंद करेंगी? इस पर अदाकारा ने कहा, 'चंडीगढ़'। इसके बाद जब इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने जवाब दिया, 'क्योंकि उनके दोस्त बादशाह इस जगह से हैं, इसलिए वे चंडीगढ़ घूमना पसंद करेंगी'।
ये खबर भी पढ़ें:
Priyanka Chopra-Diljit Dosanjh: रोमांटिक फिल्म का हिस्सा बनते प्रियंका-दिलजीत, फिर क्यों नहीं बनी फिल्म?
बादशाह कर चुके हैं अफेयर की अफवाहों को खारिज
इससे पहले बादशाह भी अपनी और हानिया की दोस्ती के बारे में बात कर चुके हैं। कुछ वक्त पहले बादशाह ने हानिया आमिर के साथ चल रहीं अपनी डेटिंग अफवाहों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने अटकलों का खंडन करते हुए कहा कि हानिया उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हानिया के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए बादशाह ने बताया कि पाकिस्तानी अभिनेत्री उनकी दोस्त हैं। दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा है। दोनों की मुलाकात होती है, खूब मस्ती होती है, सिर्फ इतना ही।
ये खबर भी पढ़ें:
Allu Arjun House Attack: अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़ करने वालों की कोर्ट में हुई पेशी, अदालत ने दी जमानत
कौन हैं हानिया?
हानिया पाकिस्तान की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। हानिया आमिर ने 'दिलरुबा', 'तितली', 'इश्किया', 'संग-ए-माह' और 'मुझे प्यार हुआ था' जैसे पाकिस्तानी नाटकों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है। उनकी गिनती पाकिस्तान की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में होती है।
संबंधित वीडियो