फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Quratulain Balouch: बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंची थीं पाकिस्तानी सिंगर, हो गईं भालू के हमले की शिकार

Sat, 06 Sep 2025 08:21 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bear Attack on Quratulain Balouch: पहले बताया गया था कि बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' की गायिका एक निजी यात्रा पर गईं थीं तभी यह घटना घटी। हालांकि, उनकी टीम ने अब सही जानकारी दी है।
 
विज्ञापन
कुरतुलैन बलूच - फोटो : इंस्टाग्राम@qbalouch
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी गायिका कुरतुलैन बलूच पर हाल ही में एक भालू ने हमला कर दिया। वह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए एक राष्ट्रीय उद्यान में गईं थीं, यहां पर उनके साथ घटना घटी। सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया है कि वह अब ठीक हैं। उनकी टीम ने उनके इलाज के दौरान गोपनीयता बनाए रखने की गुजारिश की है।
विज्ञापन

सिंगर पर भालू ने हमला किया
पहले बताया गया था कि बॉलीवुड फिल्म 'पिंक' की गायिका एक निजी यात्रा पर गईं थीं तभी यह घटना घटी। हालांकि, उनकी टीम ने बाद में बताया कि वह स्कार्दू में एक मिशन पर थीं। वह बाल्टिस्तान के दूरदराज के गांवों में बाढ़ पीड़ितों को मदद करने पहुंचीं थीं, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया।

कुरतुलैन बलूच - फोटो : इंस्टाग्राम@qbalouch
गायिका के दोनों हाथ जख्मी हुए
आधिकारिक बयान के मुताबिक यह हमला 4 सितंबर, 2025 की रात को हुआ। जब हमला हुआ तब बलूच अपने तंबू में सो रही थीं। एक भूरा भालू अचानक कैंप में घुस आया। उनके साथ मौजूद टीम ने जानवर को भगाने में कामयाबी हासिल की। हालांकि इससे पहले गायिका के दोनों हाथ घायल हो गए। उन्हें तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।


ठीक हो रही हैं सिंगर
बयान में आगे कहा गया 'कुरतुलैन के लिए प्यार और दुआओं के लिए सभी का तहे दिल से शुक्रिया। शुक्र है कि उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ और वह अपने घावों से उबर रही हैं। इस समय उन्हें आराम और एकांत की जरूरत है। उनके ठीक होने तक सभी सार्वजनिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। हम सभी से दुआओं की गुजारिश करते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Lokah: सामंथा ने की 'लोका चैप्टर 1' की तारीफ, बोलीं- 'चंद्रा ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए, कल्याणी आप कमाल हो'
विज्ञापन

कुरतुलैन का काम
क्यूबी के नाम से मशहूर कुरतुलैन हिट ड्रामा फिल्म 'हमसफर' के टाइटल ट्रैक 'वो हमसफर था' से मशहूर हुईं। उस वक्त वह पाकिस्तान की सबसे मशहूर गायकों में शामिल हो गईं। कोक स्टूडियो में उनके प्रदर्शन की आज भी तारीफ होती है। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'पिंक' का 'कारी-कारी' गाना गाया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें