फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhavana Ramanna: अभिनेत्री भावना रमन्ना की खुशियों पर लगा ग्रहण, जुड़वा बच्चों में से एक का निधन

Sat, 06 Sep 2025 07:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhavana Ramanna: अभिनेत्री भावना रमन्ना ने जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। उन्होंने बताया था कि वह आईवीएफ के जरिए दो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं। मगर, अभिनेत्री पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जुड़वा बच्चों में से एक बच्चे का निधन हो गया है। 
विज्ञापन
Bhavana Ramanna - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री भावना रमन्ना ने शादी नहीं की। मगर, उन्होंने मां बनने का फैसला लिया और इसके लिए आईवीएफ का सहारा लिया। भावना ने जुलाई में एलान किया कि वे 40 वर्ष की उम्र में दो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली हैं और बेहद खुश हैं। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भावना के जुड़वा बच्चों में से एक गर्भस्थ शिशु का निधन हो गया है। 

विज्ञापन

 

एक बच्ची की बनीं मां
भावना रमन्ना के ट्विन बेबी में से एक का निधन हो गया। हालांकि, एक बच्ची को उन्होंने जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भावना और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं। भावना एक बच्ची की मां बन गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, भावना ने दो हफ्ते पहले एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने आठवें महीने में बच्ची को जन्म दिया। स्पष्ट कर दें कि भावना की तरफ से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। हालांकि, इंस्टाग्राम पर उन्होंने हाल ही में अपने बेबी शावर का एक वीडियो शेयर किया था।
 
विज्ञापन

आठवें महीने में हुई डिलीवरी
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आईवीएफ के जरिए मां बनीं अभिनेत्री भावना की डिलीवरी डॉक्टर के निर्देशानुसार हुई। गर्भावस्था के सातवें महीने में कुछ परेशानी आई।
उनकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव आए। जांच कराने पर पता चला कि एक बच्चे को समस्या थी। अभिनेत्री की डिलीवरी आठवें महीने में की गई। मगर, गर्भ से बाहर आते ही एक बेबी का निधन हो गया। 

जुलाई में किया था प्रेग्नेंसी का एलान
बता दें कि जुलाई में भावना ने बताया था कि वे छह माह की गर्भवती हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह कहूंगी। लेकिन देखिए मैं प्रेग्नेंट हूं, जुड़वां बच्चों के साथ छह महीने की प्रेग्नेंट हूं। मैं इस वक्त कृतज्ञता से भरी हूं। जब 20 और 30 साल की थी तो मां बनने के बारे में सोचा नहीं था। फिर 40 की हुई तो मां बनने की इच्छा मन में पैदा हुई। एक सिंगल महिला के लिए यह रास्ता आसान नहीं था। कई IVF क्लीनिक ने मुझे सीधे तौर पर मना कर दिया। मगर मेरे पिता, भाई-बहन और शुभचिंतक साथ खड़े रहे। किसी ने मेरे फैसले पर सवाल नहीं उठाए'।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें